• Home
  • State News
  • जमीनी विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल:पिवाताल गांव में पुलिस ने पांच पर केस दर्ज
Image

जमीनी विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल:पिवाताल गांव में पुलिस ने पांच पर केस दर्ज

इस्तखार अहमद

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिवाताल गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना मंगलवार सुबह करीब दस बजे हुई। गांव निवासी गुड्डी देवी की जेठानी तारा देवी के नाम से शासन द्वारा स्वीकृत आवास का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान विवाद शुरू हुआ। पड़ोसी रमेश, अमन, मनोरमा, शकुंतली और कुसुम ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। जब पीड़ित पक्ष ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की, तो हमलावर घर में घुस गए और मारपीट की। इस मारपीट में गुड्डी देवी की जेठानी तारा देवी, खुशबू और मोनू घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने गुड्डी देवी की तहरीर पर रमेश, अमन, मनोरमा, शकुंतली और कुसुम सहित पांच लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Releated Posts

आजमगढ़ में रेप और मर्डर के आरोपी को उम्रकैद:2020 में की थी वारदात, 12 गवाहों ने दी गवाही

बलराम सिंह/आजमगढ़ कोर्ट ने दुष्कर्म के बाद हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने…

डीएम बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के आयाम स्थापित किए

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की नौ…

प्रयागराज-जौनपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस: 9 यात्री घायल,

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर शनिवार सुबह एक रोडवेज बस…

गोंठा दुर्गा मंदिर में भव्य श्रृंगार:नवरात्र में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

रामनरेश कुमार /दोहरीघाट क्षेत्र स्थित गोंठा में नव निर्मित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन मां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top