• Home
  • Breaking News
  • छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, परिजन बोले- पेपर खराब होने से तनाव में थी
Image

छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, परिजन बोले- पेपर खराब होने से तनाव में थी

अरविन्द कुमार पटेल

जौनपुर जिले के चौकी कला गांव की एक हाईस्कूल की छात्रा ने हिंदी का पेपर खराब जाने से तनाव में आकर जंघई में ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची जीआरपी जंघई ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। 

मीरगंज थाना चौकी कला गांव निवासी सुरेश जैसवार की बेटी गरिमा जैसवार (15) आरडी मेमोरियल मार्डन कान्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज जंघई प्रयागराज की हाईस्कूल की छात्रा थी। सेंटर श्रीदेवी प्रसाद इंटर कॉलेज पिलखिनी जंघई प्रयागराज गया था। शुक्रवार की सुबह गरिमा 7 बजे घर से साइकिल से सोशल साइंस का परीक्षा देने के लिए निकली। 

 जंघई फाटक से 200 मीटर पूरब तरफ ट्रैक के बगल में साइकिल खड़ी करके जौनपुर से प्रयागराज जा रही एक पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मीरगंज, सराय ममरेज की पुलिस, आरपीएफ जंघई और जीआरपी जंघई मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। चाचा राजेश ने बताया की हिंदी का पेपर खराब हुआ था। तीन प्रश्न छूट गए थे, जिसको लेकर गरिमा तनाव में थी।

 जीआरपी जंघई प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन का कहना है कि परीक्षा को लेकर छात्रा तनाव में थी मामले की जांच की जा रही है।

Releated Posts

कानपुर में ‘नारी शक्ति’ का रौद्र रूप! गुस्से में फावड़ा लेकर पीछे दौड़ीं

कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़…

पुस्तकों और संस्कृति के बीच संबंध | Relationship between Books and Culture

संजय कुमार सिंह Lucknow : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शुक्रवार को रवीन्द्रालय, चारबाग, लखनऊ…

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मेरठ में 30 करोड़ और बागपत में 26 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन को गति देने की दिशा में शुक्रवार…

योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, तीन शहरों में बृहद रोजगार मेला

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top