• Home
  • State News
  • चेतन शर्मा अभिनव भारत पार्टी के अधिवेशन में जुटे देश के साधु-संत
Image

चेतन शर्मा अभिनव भारत पार्टी के अधिवेशन में जुटे देश के साधु-संत

लखनऊ वार्ता न्यूज

लखनऊ। क्रान्तिकारी स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर आज यहां इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हुये अभिनव भारत पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा करते हुये कहा है कि केन्द्र सरकार वीर सावरकर को भारत-रत्न देने के लिये गंभीर नहीं है। अधिवेशन में पार्टी के सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि वीर सावरकर ने अपने युवावस्था में ही अभिनव भारत संगठन की स्थापना कर पराधीन भारत में क्रान्ति की ज्वाला प्रज्जवलित की थी, उन्होंने केवल स्वतंत्रता का स्वप्न नहीं देखा बल्कि उसके लिये कालकोठरी में अमानवीय यातनायें सही। अंडमान की सेल्युलर जेल की दीवारें आज भी उस तप, त्याग और तेज की साक्षी है, ऐसे व्यक्तित्व को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत भी वीर सावरकर को भारत रत्न दिये जाने को लेकर कह चुके है कि सावरकर के योगदान को देखते हुये यदि उन्हें भारत-रत्न मिलता है तो इससे भारत-रत्न का सम्मान होगा। श्री शर्मा ने बताया कि अभिनव पार्टी ने पिछले वर्ष वीर सावरकर को भारत-रत्न दिलाने की मांग को लेकर देशभर में सावरकर सम्मान यात्रा निकालकर देश की राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित आठ सौ ज्ञापन देश के विभिन्न हिस्सों से दिये गये, लेकिन इसके बावजूद केन्द्र सरकार इस संबंध में कोई विचार नहीं कर रही है, इसके लिये पार्टी निरन्तर संघर्ष करती रहेगी।
श्री शर्मा ने अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को लेकर कहा कि देश में गाय की सुरक्षा के लिये माता का दर्जा देने के साथ-साथ उसे राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाये, तभी जाकर देश में गाय माता को बचाया जा सकता है। गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा केवल भावनात्मक निर्णय नहीं होगा बल्कि यह एक ठोस कानूनी संरक्षण का मार्ग प्रशस्त होगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चेतन शर्मा ने कहा कि अभिनव भारत पार्टी राज्य के चुनावी रणभूमि में उतरने के लिये पूरी तरह तैयार है, और लगभग तीन सौ सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी है। चुनावी रणनीति को लेकर अभिनव भारत पार्टी जल्द ही अन्तिम रूप देकर उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतर जायेगी।
इससे पहले इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान में अधिवेशन का शुभारम्भ भारत माता की स्तुति और वन्देभारत गीत के साथ दीप प्रज्जवलित कर हुआ। इस मौके पर प्रमुख रूप से मालेगांव मामले में बरी हुये मेजर रमेश उपाध्याय, मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कम्प्यूटर बाबा, पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री ममता झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. नीलेन्द्र गौतम, श्रीमती चित्रा दलाल, स्वरूपानंद महाराज के शिष्य त्रिभुवन दास, कार्तिक गिरी, सर्वेश मिश्रा, महामण्डलेश्वर अमरेशानन्द गिरी सहित देशभर से आये पार्टी के कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि मौजूद थे।

Releated Posts

आजमगढ़ में रेप और मर्डर के आरोपी को उम्रकैद:2020 में की थी वारदात, 12 गवाहों ने दी गवाही

बलराम सिंह/आजमगढ़ कोर्ट ने दुष्कर्म के बाद हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने…

डीएम बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के आयाम स्थापित किए

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की नौ…

प्रयागराज-जौनपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस: 9 यात्री घायल,

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर शनिवार सुबह एक रोडवेज बस…

गोंठा दुर्गा मंदिर में भव्य श्रृंगार:नवरात्र में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

रामनरेश कुमार /दोहरीघाट क्षेत्र स्थित गोंठा में नव निर्मित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन मां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top