• Home
  • State News
  • कौशल ही रोजगार की नई दिशा : डॉ. बिजेंद्र सिंह
Image

कौशल ही रोजगार की नई दिशा : डॉ. बिजेंद्र सिंह

LV-News
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के  संयुक्त तत्वावधान में में बृहद रोजगार मेले का आयोजन आईईटी परिसर में आयोजित किया गया। इस मेले में देश की प्रतिष्ठित  41 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह रहे।  मुख्य उद्बोधन में कुलपति ने कहा कि अपने लक्ष्य को केवल ’इच्छा’ न रहने दें, उसे ’दृढ़ संकल्प’ में बदलें। सफलता रातों-रात नहीं मिलती। यह छोटे-छोटे उन प्रयासों का परिणाम है, जो दुनिया को दिखाई नहीं देते। जीवन में चुनौतियों कार्ड डटकर मुकाबला करें।  बिना संघर्ष के हीरा भी नहीं चमकता। बाधाएं आपके मार्ग को रोकने के लिए नहीं, बल्कि आपकी क्षमता को परखने के लिए आती हैं। कौशल ही रोजगार की नई दिशा है। आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र पर्याप्त नहीं हैं। रोजगार प्राप्त करने के लिए आपको ’डिग्री’ के साथ-साथ स्किल (कौशल) पर ध्यान देना होगा। आज की इस तकनीकी युग में स्वयं को अपग्रेड रखें। तकनीक और उद्योग की मांगें तेजी से बदल रही हैं। खुद को ’लाइफलॉन्ग लर्नर’ (आजीवन सीखने वाला) बनाएं। कुलपति ने कहा कि अनुशासित होकर कार्य करें और अनुशासन को ही अपना सारथी बनाएं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में प्रवाहित करें। मेरा विश्वास है कि यदि आप स्वयं पर भरोसा रखेंगे, तो दुनिया की कोई भी शक्ति आपको अपने लक्ष्य तक पहुँचने से नहीं रोक सकती।  सहायक निदेशक सेवायोजन देवव्रत कुमार ने कहा कि केंद्रीय एवं राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से सभी जनपदों में रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को रोजगार प्रदान करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में सिर्फ तीन प्रतिशत ही रोजगार विद्यमान है और निजी क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं इस क्षेत्र में स्किल को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। सभी अपनी योग्यता के अनुसार कंपनियों में साक्षात्कार दिन और रोजगार प्राप्त करें। कार्यक्रम का संचालन श्रजनिका मिश्रा ने किया धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य  संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण सफलता की ओर ले जाता है तैयारी और अवसर दोनों सफल बनाता है। बृहद रोजगार मेले में 41 से अधिक प्रतिशत कंपनियों ने रोजगार मेले में हिस्सा लिया है इनमें प्रमुख रूप से एलएनटी, सैमसंग, वर्धमान, मेपल, एचसीजी ग्लोबल, ब्रिटानिया, एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी बैंक,  बंधन बैंक, करियर विजार्ड जैसी प्रमुख कंपनियों में रोजगार पाने के लिए कल 4479 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें 3053 छात्रों को चयनित किया गया। मंडल स्तर में बड़ी संख्या के छात्रों का चयन हुआ है। इस अवसर पर सेवा आयोजन विभाग से जिला सेवायोजन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी सुनील कुमार, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ मनीष कुमार सिंह, डॉ. महेंद्र पाल डॉ राकेश, डॉ. राकेश मिश्र, डॉ. प्रवीण राय डॉ. अनुराग तिवारी, सुधीर कुमार सिंह सेवायोजन, डॉ रविंद्र भारद्वाज, डॉ कपिल, डॉ. हर्ष गुप्ता, दो अंकिता यादव, डॉ अंकिता अग्रवाल, डॉ सूरज सिंह, दो पावनी रस्तोगी, डॉ श्याम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Releated Posts

आजमगढ़ में रेप और मर्डर के आरोपी को उम्रकैद:2020 में की थी वारदात, 12 गवाहों ने दी गवाही

बलराम सिंह/आजमगढ़ कोर्ट ने दुष्कर्म के बाद हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने…

डीएम बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के आयाम स्थापित किए

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की नौ…

प्रयागराज-जौनपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस: 9 यात्री घायल,

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर शनिवार सुबह एक रोडवेज बस…

गोंठा दुर्गा मंदिर में भव्य श्रृंगार:नवरात्र में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

रामनरेश कुमार /दोहरीघाट क्षेत्र स्थित गोंठा में नव निर्मित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन मां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top