• Home
  • Breaking News
  • केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना प्राथमिकता :राधेश्याम त्यागी
Image

केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना प्राथमिकता :राधेश्याम त्यागी

लखनऊ वार्ता न्यूज

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के सहादतगंज स्थित जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से कार्यालय परिसर उत्साह और ऊर्जा से भर उठा। युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवम सिंह ने राधेश्याम त्यागी को 51 किलो की भव्य माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, रामनामा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राधेश्याम त्यागी एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने संगठन के लिए वर्षों तक निष्ठा के साथ कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी का जिला संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। बूथ स्तर तथा संगठन और मजबूत होगा। विधायक रामचन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ और अनुभवी कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मार्गदर्शन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में गति मिलेगी। विधायक चन्द्रभानु पासवान ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की असली ताकत है और नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में अवधेश पाण्डेय बादल, कमला शंकर पांडे, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडे, राम मोहन भारती, डॉ रजनीश सिंह, दिवाकर सिंह, अशोक कसौधन, इं रणवीर सिंह इंद्रभान सिंह, बबलू पासी, अशोक मिश्रा, चंद्रभान सिंह, मनोज वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकताओं की मौजूदगी रही।

Releated Posts

कानपुर में ‘नारी शक्ति’ का रौद्र रूप! गुस्से में फावड़ा लेकर पीछे दौड़ीं

कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़…

पुस्तकों और संस्कृति के बीच संबंध | Relationship between Books and Culture

संजय कुमार सिंह Lucknow : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शुक्रवार को रवीन्द्रालय, चारबाग, लखनऊ…

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मेरठ में 30 करोड़ और बागपत में 26 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन को गति देने की दिशा में शुक्रवार…

योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, तीन शहरों में बृहद रोजगार मेला

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top