• Home
  • National News
  • किसानों के खाते में 22वीं किस्त? क्या है अपडेट, यहां जानें एक-एक डिटेल
Image

किसानों के खाते में 22वीं किस्त? क्या है अपडेट, यहां जानें एक-एक डिटेल

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के तहत मिलने वाली 2000 रुपये का राशि का इंतजार देशभर के करोड़ों किसान कर रहे हैं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अब तक सरकार 21 किस्तें जारी कर चुकी है, जिसके बाद अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है. फिलहाल सरकार की ओर से 22वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले ट्रेंड को देखा जाए तो सरकार पीएम किसान की 22वीं किस्त फरवरी के आखिरी में या फिर मार्च 2026 में जारी कर सकती है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त सरकार ने नवंबर 2025 में जारी की थी, जिसके तहत किसानों के खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर किए गए थे. इस योजना के तहत सरकार किसान को सालाना 6000 रुपये का आर्थिक सहायता प्रदान करती है. यह राशि कुल 3 किस्त में जारी की जाती है. प्रत्येक किस्त में 2000 रुपये शामिल होते हैं.

पीएम किसान किस्त को अटकने से कैसे रोकें ?

अगर आप चाहते हैं कि आपकी पीएम किसान की किस्त न अटकें तो आपके लिए e-KYC करना अनिवार्य है. अगर e-KYC पूरी नहीं है, तो 2,000 रुपये की अगली किस्त अटक सकती है. पीएम किसान पोर्टल पर आप OTP के जरिए आसानी से e-KYC कर सकते हैं. साथ ही आप नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC भी करा सकते हैं.

पीएम किसान e-KYC ऑनलाइन कैसे करें

  • इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • Farmers Corner में जाकर e-KYC पर क्लिक करें.
  • अब अपना आधार नंबर डालें और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.
  • e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
  • कैसे करें ई केवाईसी
  • किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी केंद्र पर जाकर केवाईसी करवा सकते हैं या फिर चाहे तो ऑनलाइन भी यह काम कर सकते हैं। ऑनलाइन ई केवाईसी करने के लिए आपको पीएम किसान पोर्टल पर जाना होगा। जहां आपको अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Releated Posts

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया आशीर्वाद

Nayer Azam/लखनऊ/पटना। राजनीति में संस्कार और सम्मान की मिसाल सम्राट चौधरी का लालू यादव से आशीर्वाद लेना बिहार…

राजनीति का ऐतिहासिक चक्र: नीतीश ने उतारा 26 साल पुराना कर्ज, सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

Nayer Azam/पटना, बिहार।बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने…

गठबंधन टूटे, पार्टी रूठी, पर नहीं छूटा पद: हरिवंश नारायण सिंह, फिर बने राज्यसभा के उपसभापति

Nayer Azam/राज्यसभा में शुक्रवार को इतिहास बन सकता है। दरअसल, यहां पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति…

बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम

LV-News लखनऊ, आज बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम विवेकानंद पुरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top