• Home
  • National News
  • एमपी में नए सिरे से बनेगा 106 किमी लंबा फोरलेन हाईवे, सफर होगा आसान
Image

एमपी में नए सिरे से बनेगा 106 किमी लंबा फोरलेन हाईवे, सफर होगा आसान

मध्य प्रदेश ब्यूरों

 मध्यप्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा से भोपाल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-46 फोरलेन को नए सिरे से बनाया जाएगा। करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से इस नए फोरलेन की नई डीपीआर तैयार की गई है। जिसकी फाइल भी दिल्ली मंत्रालय भेज दी गई है। जल्द ही स्वीकृति के बाद निर्माण शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत ब्यावरा से नरसिंहगढ़ तक फोरलेन पर 150 करोड़ रुपए और नरसिंहगढ़ से भोपाल तक भी 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

नए सिरे से बनेगा ब्यावरा-भोपाल फोरलेन

नए सिरे से ब्यावरा-भोपाल फोरलेन का निर्माण होने से पहले सामने आईं तकनीकी खामियों को दूर किया जाएगा। साथ ही कुछ जगह बदलाव भी होंगे। ऐसे में अगले साल से राजधानी भोपाल का सफर और भी आसान होगा। बता दें कि ब्यावरा-भोपाल नेशनल हाईवे का निर्माण 1087 करोड़ की लागत से 2019-20 में हुआ था। करीब 106 किमी लंबे इस फोरलेन हाईवे के निर्माण में खूब अनियमितताएं हुई थीं। जिसके चलते तीन ठेकेदार भी बदले गए थे। ऐसे में हर बार नए ठेकेदार ने अधूरा काम जैसे-तैसे पूरा कराने पर फोकस किया। ऐसे में कई तकनीकी खामियां रखी गईं। स्थिति ये है ब्यावरा से नरसिंहगढ़ तक तो फोरलेन जमीन से भी नीचे बना दिया गया। कई जगह बारिश में जलभराव की स्थिति भी बनती है। ऐसे में अब सिरे से मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें ब्यावरा-नरसिंहगढ़ के बीच सड़क की 3 से 4 फीट हाईट बढ़ाई जाएगी। साथ ही हर एक किमी पर एक पुलिया बनाई जाएगी। ताकि जल भराव की समस्या न हो। साथ ही नरसिंहगढ़ से भोपाल के बीच डामर वाले हिस्से में पूरे पर डामरीकरण होगा।

फैक्ट फाइल- एनएच-46 (ब्यावरा-भोपाल फोरलेन )

  • कुल लंबाई-106 किमी
  • लागत- 300 करोड़
  • ब्यावरा-नरसिंहगढ़ फोरलेन -150 करोड़
  • नरसिंहगढ़-भोपाल फोरलेन-150 करोड़
  • 80 करोड़ से 5 जगह अलग से बन रहे अंडरपास, ब्रिज
  • 28 करोड़ सागपुर अंडरपास की लागत

Releated Posts

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया आशीर्वाद

Nayer Azam/लखनऊ/पटना। राजनीति में संस्कार और सम्मान की मिसाल सम्राट चौधरी का लालू यादव से आशीर्वाद लेना बिहार…

राजनीति का ऐतिहासिक चक्र: नीतीश ने उतारा 26 साल पुराना कर्ज, सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

Nayer Azam/पटना, बिहार।बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने…

गठबंधन टूटे, पार्टी रूठी, पर नहीं छूटा पद: हरिवंश नारायण सिंह, फिर बने राज्यसभा के उपसभापति

Nayer Azam/राज्यसभा में शुक्रवार को इतिहास बन सकता है। दरअसल, यहां पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति…

बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम

LV-News लखनऊ, आज बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम विवेकानंद पुरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top