• Home
  • Sports
  • इटली की टी-20 वर्ल्ड कप में पहली जीत:नेपाल को 10 विकेट से हराया
Image

इटली की टी-20 वर्ल्ड कप में पहली जीत:नेपाल को 10 विकेट से हराया

इटली ने टी-20 वर्ल्ड कप में पहली जीत हासिल की है। टीम ने नेपाल को 10 विकेट से हराया। ग्रुप सी के इस मैच में इटली ने 124 रन का टारगेट 12.4 ओवर में बिना नुकसान के चेज कर दिया। मोस्का ब्रदर्स ने शतकीय साझेदारी की। जस्टिन मोस्का ने नाबाद 60 और एंथोनी मोस्का ने नाबाद 62 रन बनाए।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इटली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। नेपाल 19.3 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। नेपाल के आरिफ शेख ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। दीपेंद्र सिंह ऐरी 17 रन, रोहित पौडेल 23 रन और आसिफ शेख 20 रन बनाकर आउट हुए।

क्रिशन कालुगामगे ने 3 विकेट झटके। बेन मेनेंटी को 2 विकेट मिला। अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह को एक-एक विकेट मिला।

नेपाल के पास इस समय संतुलित बल्लेबाजी क्रम है। ओपनर कुशल भुर्तेल आक्रामक शुरुआत देने में माहिर हैं। मिडिल ऑर्डर में कप्तान रोहित पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी और आरिफ शेख टीम को मजबूती प्रदान करते हैं।

पिछले मैच में लोकेश बाम ने जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद जैसे गेंदबाजों के खिलाफ पावर हिटिंग दिखाई थी।

रोहित पौडेल और लोकेश बाम दोनों ने 39-39 रन बनाए थे। कुशल भुर्तेल 2024 के बाद से नेपाल के टॉप रन-स्कोरर हैं। उन्होंने 25 मैचों में 128.02 की स्ट्राइक रेट से 731 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में संदीप लामिछाने शानदार फॉर्म में हैं। 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से 15 मैचों में 5.41 की इकोनॉमी से 30 विकेट ले चुके हैं।

टूर्नामेंट में डेब्यू कर रही इटली की शुरुआत निराशाजनक रही। स्कॉटलैंड के खिलाफ 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम बिखर गई।

6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जबकि 3 खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए।

बेन मेनेंटी की फिफ्टी और हैरी मेनेंटी की छोटी पारी के अलावा कोई भी बल्लेबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका। 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से हैरी मेनेंटी इटली के टॉप रन-स्कोरर हैं।

उन्होंने 7 मैचों में 106.89 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। साथ ही गेंदबाजी में 8.22 की इकोनॉमी से 8 विकेट भी लिए हैं।वानखेड़े में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी फायदेमंद

  • मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां बाउंड्री छोटी और आउटफील्ड तेज है।
  • शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी और आसान हो जाती है।
  • इस मैदान पर खेले गए वर्ल्ड कप मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद कर सकती है।

Releated Posts

बैडमिंटन चैंपियनशिप सिल्वर मेडल विजेता कुमारी उषा देवी सम्मानित

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ। 7 वीं राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियन शिप 2025- 26 (पुरुषों और महिलाओं) तेलंगाना के हैदराबाद में…

क्रिकेट धमाका: अगले दौर में पहुंचीं गंगा इलेवन और इलाइट इलेवन की टीमें

संजय कुमार सिंह प्रयागराज। गंगा इलेवन ने बैहराना वारियर्स को और इलाइट इलेवन ने धुरंधर इलेवन को प्रीतम…

खेल के मैदान में खूनी संघर्ष: कोपागंज में क्रिकेट खेलते समय युवक पर जानलेवा हमला, तीन पर केस दर्ज।

Dinesh Prajapati कोपागंज के शाहपुर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक को लाठी-डंडों…

चैंपियन इंडिया पर पैसों की बौछार! न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद मिले इतने करोड़, आंकड़े उड़ा देंगे होश।

Govind kumar एक महीने के मजेदार क्रिकेट एक्शन के बाद, टी20 वर्ल्ड कप 2026 रविवार, 8 मार्च को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top