• Home
  • Breaking News
  • RDSO द्वारा मालवाहक रोलिंग स्टॉक की सुरक्षा एवं अनुरक्षण पर ज्ञान-साझाकरण कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन
Image

RDSO द्वारा मालवाहक रोलिंग स्टॉक की सुरक्षा एवं अनुरक्षण पर ज्ञान-साझाकरण कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन

आरडीएसओ द्वारा 9 फरवरी 2026 को झांसी वैगन कार्यशाला में वैगन/मालडिब्बों से संबंधित सुरक्षा एवं अनुरक्षण विषयों पर एक दिवसीय ज्ञानसाझाकरण कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। वैगन निदेशालय, आरडीएसओ द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य वैगन अनुरक्षण से संबंधित नवीनतम निर्देशों का प्रसार करना, क्षेत्र स्तर के अनुभवों का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना तथा सभी जोनल रेलों में सर्वोत्तम अनुरक्षण पद्धतियों को समान रूप से अपनाने को प्रोत्साहित करना था।

इस कार्यक्रम में विभिन्न जोनल रेलों से मालगाड़ी अनुरक्षण एवं संचालन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े लगभग 100 अधिकारी एवं पर्यवेक्षक सम्मिलित हुए। आरडीएसओ तथा जोनल रेलों के विषय-विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी व्याख्यान प्रस्तुत किए गए तथा संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें वैगन सुरक्षा, अनुरक्षण संबंधी चुनौतियाँ तथा परिचालन विश्वसनीयता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

यह कार्यशाला तकनीकी विमर्श एवं अनुभव-साझाकरण के लिए एक प्रभावी मंच सिद्ध हुई, जिससे भारतीय रेल नेटवर्क में मालवाहक वैगनों के संचालन की सुरक्षा, मानकीकरण तथा विश्वसनीयता को सुदृढ़ करने हेतु आरडीएसओ के निरंतर प्रयासों को बल मिला।

यह वैगन निदेशालय, आरडीएसओ द्वारा आयोजित इस प्रकार की दूसरी कार्यशाला थी। पहली कार्यशाला दो दिवसीय थी, जिसका आयोजन भारतीय रेल विद्युत एवं यांत्रिक अभियंत्रण संस्थान (आईआरआईएमईई), जमालपुर में 15 एवं 16 जनवरी 2026 को किया गया था।

इन कार्यशालाओं के माध्यम से सभी 16 जोनल रेलों को कवर करने का प्रयास किया गया है, ताकि रेलवे बोर्ड एवं आरडीएसओ द्वारा जारी नवीनतम अनुरक्षण निर्देशों एवं दिशानिर्देशों को क्षेत्रीय अधिकारियों तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सके और उनका सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। यह पहल देश में सुरक्षित, दक्ष एवं विश्वसनीय माल परिवहन को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top