• Home
  • State News
  • LDA वीसी-एक्सईएन का फोन हैक :IAS अफसरों से मांगे रुपए, STF टीम जमशेदपुर रवाना
Image

LDA वीसी-एक्सईएन का फोन हैक :IAS अफसरों से मांगे रुपए, STF टीम जमशेदपुर रवाना

लखनऊ में LDA वीसी प्रथमेश कुमार का मोबाइल हैक करने वाले आरोपित की लोकेशन पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर में ट्रेस कर ली है। लोकेशन मिलते ही एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम झारखंड के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय पुलिस भी संदिग्ध पर नजर बनाए हुए है।

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला कि हैकर जमशेदपुर में छिपा हुआ है। वहां की पुलिस जैसे ही उसे पकड़ने पहुंची, आरोपित को शक हो गया और वह पास के एक धार्मिक स्थल में घुस गया। पुलिस टीम काफी देर तक बाहर इंतजार करती रही, लेकिन इसी दौरान वह किसी दूसरे रास्ते से फरार हो गया। फिलहाल उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लखनऊ लाया जाएगा।

एक्सईएन का भी फोन हैक

इसी बीच एलडीए के एक्सईएन मनोज सागर का मोबाइल नंबर भी हैक होने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में भी लोकेशन जमशेदपुर की ही मिली है, जिससे एक ही गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

हैकर ने आईएएस अफसर से रुपए मांगे

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार का निजी मोबाइल नंबर 18 फरवरी को साइबर जालसाजों ने हैक कर लिया गया था। हैकर ने नंबर का दुरुपयोग करते हुए प्रदेश भर के आईएएस अफसरों से रुपए की मांग की थी। इसमें प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल थे।

पुलिस और साइबर सेल को सूचना दी

मामला सामने आते ही वीसी ने तत्काल पुलिस और साइबर सेल को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई। अब पुलिस की नजर जमशेदपुर में सक्रिय साइबर गिरोह पर है। एसटीएफ की टीम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Releated Posts

मुलायम सिंह शिक्षक सम्मान समारोह चयन समिति का गठन

LV-News अयोध्या।  समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन द्वारा स्थापित शिक्षक दिवस…

राम मंदिर ट्रस्ट में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

LV-News अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सभी वर्गों, विशेषकर वनवासी समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने की…

जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की युवाओं और उनके अभिभावकों की मुहिम में, हम सब पूरी तरह से आपके साथ हैं।

NIT-News भाजपा सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को अपनी संकीर्ण राजनीति का शिकार बनाने की कोशिश न करे। इस दुर्भावनापूर्ण…

बीबीडी यूनिवर्सिटी ने जस्टिस डी. पी. गुप्ता की 100वीं जयंती मनाई, कानूनी शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन का किया सम्मान

LV-NEWS लखनऊ, : बाबू बनारसी दास (बीबीडी) यूनिवर्सिटी ने शनिवार को राजस्थान हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top