• Home
  • State News
  • Holi : रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, गुजिया की महक, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक,
Image

Holi : रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, गुजिया की महक, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक,

Sanjay Kumar Singh

उत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं पारंपरिक गीतों की मधुर धुन गूंजी तो कहीं डीजे की बीट पर युवा झूमते नजर आए। गांव हो या शहर, हर गली रंगों से सराबोर दिखाई दी।होल्यारों की टीमें ढोल-दमाऊं की थाप के साथ घर-घर पहुंची। लोगों एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दी। घरों से आती ताजी गुजिया और पकवानों की खुशबू ने माहौल को और भी खास बनाया। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी होली टी-शर्ट पहनकर, हाथों में पिचकारी लिए नन्हें बच्चे सुबह से ही सड़कों पर निकल पड़े। वहीं हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव ने फूलों की होली खेली।

ऋषिकेश स्वर्ग आश्रम स्थित परमार्थ निकेतन के समीप भारत साधु समाज घाट पर देसी विदेशी पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों ने जमकर होली खेली। घाट पर लोग होली के गीतों पर जमकर थिरके। लोगों ने एक दूसरे को अभीर गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। 

रंगों की बौछार और खिलखिलाहट। बड़े-बुजुर्गों ने पारंपरिक बैठकी होली का आनंद लिया। तो युवा डीजे की धुन पर थिरके। महिलाओं ने भी समूह बनाकर होली गीत गाए और एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी।

राजनीतिक गलियारों में भी होली की रौनक दिखाई दी। मुख्यमंत्री से लेकर अन्य नेताओं तक, सभी होली के रंग में रंगे नजर आए और एक-दूसरे को बधाई दी। हर चेहरा रंगों से सजा है और हर दिल में खुशियों की लहर है।  पहाड़ों की रानी मसरी में सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों ने जमकर होली खेली।पहाड़ों की रानी मसरी में सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों ने जमकर होली खेली।

Releated Posts

अत्याचार और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई, 27 जुलाई को जंतर-मंतर घेरेगा कांग्रेस का संयुक्त मोर्चा

Nayer Azam आदरणीय राष्ट्रीय चेयरमैन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी,…

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top