• Home
  • Civil Society
  • रालोद प्रदेश कार्यालय में तहरी भोज का आयोजन
Image

रालोद प्रदेश कार्यालय में तहरी भोज का आयोजन

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल प्रदेश कार्यालय में आज बुधवार को पार्टी महिला शक्ति संगठन की राष्ट्रीय महासचिव शालिनी सिंह द्वारा तहरी भोज का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार एवं रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं की सहभागिता रही।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कार्यक्रम की आयोजक शालिनी सिंह की सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उपस्थित महिलाओं से संवाद कर यह भी जाना कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ किस हद तक मिल रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अपने संबोधन में कहा कि शालिनी सिंह जैसी ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ता पार्टी संगठन की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति संगठन के माध्यम से पार्टी को नई ऊर्जा और नई दिशा मिल रही है।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने शालिनी सिंह की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि महिलाओं के कल्याण और उनके सशक्तिकरण के लिए वे लंबे समय से निरंतर प्रयासरत हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम की आयोजक एवं महिला शक्ति संगठन की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती शालिनी सिंह ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा महिलाओं को जोड़ने का कार्य निरंतर करती रहेंगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, रजनीकांत मिश्रा, नम्रता शुक्ला, सर्वेश त्रिपाठी, श्रीश श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी. एल. प्रेमी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, इज़हार अहमद, चौधरी राम सिंह पटेल, पी. के. पाठक, सम्राट चौहान, माया देवी, शरद वार्ष्णेय सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला शक्ति संगठन की पदाधिकारी, जिला एवं प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

लखनऊ: पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सपा का हल्लाबोल, हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूजलखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर बरकरार सस्पेंस के बीच राजधानी लखनऊ के…

बच्चे के विकास में माता पिता की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण :लक्ष्मी सिंह

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ। टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज में सत्र 2025-26 का परीक्षाफल वितरण किया गया। जिसका शुभारम्भ…

घरेलू गैस का संकट गहरायाः महिलाओं ने सिर पर खाली सिलेण्डर रखकर किया प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूज बस्ती। सरकार द्वारा घरेलू गैस के उपलब्धता के दावे के बावजूद संकट गहराता जा…

आजमगढ़: जिला कारागार का सचिव नितिका राजन ने किया औचक निरीक्षण, बाल बैरक की व्यवस्थाएं परखीं

नवीन प्रजापति/आजमगढ़ 24 मार्चमाननीय किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद व माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार सचिव,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top