• Home
  • Civil Society
  • बलरामपुर की क्रय समिति में अकाउंटेंट, फार्मासिस्ट कर लिए शामिल
Image

बलरामपुर की क्रय समिति में अकाउंटेंट, फार्मासिस्ट कर लिए शामिल

  • शासनदेश के विपरीत क्रय समिति में चार के बजाए छह सदस्य शामिल किए गए
  • बलरामपुर अस्पताल की क्रय समिति पर दो अतिरिक्त और शासनादेश के विपरीत शामिल किए गए कर्मचारी

लखनऊ
बलरामपुर अस्पताल में सामग्री खरीद के लिए बनी क्रय समिति में अकाउंटेंट और फार्मासिस्ट शामिल कर लिए गए हैं, जबकि शासनादेश में अध्यक्ष और सीएमओ की ओर से नामित अधिकारी समेत कुल पांच लोगों को कमेटी में शामिल करने के निर्देश हैं। बलरामपुर अस्पताल की इस नई क्रय समिति में अध्यक्ष ने छह सदस्य बना डाले हैं, जिस पर सवाल उठ रहे हैं।
बलरामपुर अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या की ओर से 19 जनवरी को क्रय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में निदेशक डॉ. कविता आर्या अध्यक्ष हैं, जबकि अन्य सभी सदस्य में सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एसके पांडेय, सीएमओ की ओर से नामित सदस्य डिप्टी सीएमओ डॉ. निशांत निर्वाण, एमएस व प्रभारी अधिकारी स्टोर डॉ. देवाशीष शुक्ला, चीफ फार्मासिस्ट व फार्मेसी अधिकारी जेके सचान, लेखाकार श्याम सुंदर कुशवाहा को शामिल किया गया है। इस क्रय समिति के दो सदस्यों (चीफ फार्मासिस्ट व फार्मेसी अधिकारी जेके सचान और लेखाकार श्याम सुंदर कुशवाहा) को शासनादेश के विपरीत क्रय समिति में शामिल करने का आरोप लगा है। शासनादेश है कि निदेशक या अपर निदेशक और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक स्तर के जिला अस्पतालों में क्रय समिति में अध्यक्ष और चार सदस्यों (कुल पांच अधिकारी) को होना चाहिए। यह क्रय समिति अस्पताल में मरीजों की दवा से लेकर बेड आदि उपकरण आदि की खरीद के लिए मान्य होगी।
यह है शासनादेश
वर्ष 2008 में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उप्र. के तत्कालीन महानिदेशक एलबी प्रसाद ने सात फरवरी, 2008 को शासनादेश का हवाला देते हुए आदेश जारी किया था। इस आदेश में था कि जिला स्तरीय अस्पताल या अन्य अस्पताल, जहां पर निदेशक या अपर निदेशक स्तर के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के पद हैं। वहां पर क्रय समिति के गठन में अध्यक्ष अस्पताल का निदेशक या प्रमुख अधीक्षक रहेगा। इसके अलावा चार सदस्य होंगे, जो कि सीएमएस या एमएस, अस्पताल का वरिष्ठतम विशेषज्ञ, प्रभारी चिकित्साधिकारी स्टोर और सीएमओ या उनकी ओर से नामित एक डिप्टी सीएमओ होगा।

Releated Posts

लखनऊ: पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सपा का हल्लाबोल, हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूजलखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर बरकरार सस्पेंस के बीच राजधानी लखनऊ के…

बच्चे के विकास में माता पिता की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण :लक्ष्मी सिंह

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ। टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज में सत्र 2025-26 का परीक्षाफल वितरण किया गया। जिसका शुभारम्भ…

घरेलू गैस का संकट गहरायाः महिलाओं ने सिर पर खाली सिलेण्डर रखकर किया प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूज बस्ती। सरकार द्वारा घरेलू गैस के उपलब्धता के दावे के बावजूद संकट गहराता जा…

आजमगढ़: जिला कारागार का सचिव नितिका राजन ने किया औचक निरीक्षण, बाल बैरक की व्यवस्थाएं परखीं

नवीन प्रजापति/आजमगढ़ 24 मार्चमाननीय किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद व माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार सचिव,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top