• Home
  • Civil Society
  • जश्न ए आजादी ने कैंडल जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Image

जश्न ए आजादी ने कैंडल जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ।जश्न-ए-आजादी एवं उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आज 21 जनवरी को सायं 5 बजे ऐतिहासिक शहीद स्मारक पर देश के वीर शहीदों की स्मृति में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दोनों संगठनों के सदस्यों ने शहीद स्मारक पर एकत्र होकर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना तथा राष्ट्र के प्रति नागरिकों में देशभक्ति, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
सभा में अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा, संरक्षक रज़िया नवाज़, रोहित अग्रवाल, मोहम्मद ज़ुबैर, अभय सिंह, अब्दुल वहीद, मुर्तज़ा अली, वामिक़ ख़ान, कुदरत उल्ला ख़ान ,हलीमा,कैफ, डॉ अंजुम, निहिल श्रीवास्तव,फहद,अमरजीत कुरील,अवधेश सोनकर,एडविन मौसी, जशवीर गांधी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज़ादी और संविधान की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

Releated Posts

लखनऊ: पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सपा का हल्लाबोल, हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूजलखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर बरकरार सस्पेंस के बीच राजधानी लखनऊ के…

बच्चे के विकास में माता पिता की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण :लक्ष्मी सिंह

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ। टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज में सत्र 2025-26 का परीक्षाफल वितरण किया गया। जिसका शुभारम्भ…

घरेलू गैस का संकट गहरायाः महिलाओं ने सिर पर खाली सिलेण्डर रखकर किया प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूज बस्ती। सरकार द्वारा घरेलू गैस के उपलब्धता के दावे के बावजूद संकट गहराता जा…

आजमगढ़: जिला कारागार का सचिव नितिका राजन ने किया औचक निरीक्षण, बाल बैरक की व्यवस्थाएं परखीं

नवीन प्रजापति/आजमगढ़ 24 मार्चमाननीय किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद व माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार सचिव,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top