अरविन्द कुमार पटेल
जौनपुर । मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के बारी गांव नेवादा चैहान बस्ती में जमीन बंटवारे को लेकर हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों और लात-घूसों से एक महिला को पीटते हुए दिख रहे हैं। इस मामले में पीड़िता हिना सिंह, पत्नी आनंद सिंह, निवासी बारी गांव नेवादा चैहान बस्ती ने मड़ियाहूं कोतवाली में तहरीर दी है। हिना सिंह के अनुसार, गांव के नीरज पुत्र दरोगा, धीरज पुत्र दरोगा, मुन्ना पुत्र उमाशंकर और जितेंद्र ने मारपीट शुरू कर दी। जब हिना सिंह की जेठानी ज्योति सिंह बीच-बचाव करने आईं, तो उन्हें भी गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से पीटा गया। पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद, सभी विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। मड़ियाहूं थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

लाठी डण्डे से महिला को पीट ने का वीडीओ जारी
Releated Posts
7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी
नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…
घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक
दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…
दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू
दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…
तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की
मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…















