• Home
  • State News
  • लाठी डण्डे से महिला को पीट ने का वीडीओ जारी
Image

लाठी डण्डे से महिला को पीट ने का वीडीओ जारी

अरविन्द कुमार पटेल
जौनपुर । मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के बारी गांव नेवादा चैहान बस्ती में जमीन बंटवारे को लेकर हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों और लात-घूसों से एक महिला को पीटते हुए दिख रहे हैं। इस मामले में पीड़िता हिना सिंह, पत्नी आनंद सिंह, निवासी बारी गांव नेवादा चैहान बस्ती ने मड़ियाहूं कोतवाली में तहरीर दी है।  हिना सिंह के अनुसार, गांव के नीरज पुत्र दरोगा, धीरज पुत्र दरोगा, मुन्ना पुत्र उमाशंकर और जितेंद्र ने मारपीट शुरू कर दी। जब हिना सिंह की जेठानी ज्योति सिंह बीच-बचाव करने आईं, तो उन्हें भी गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से पीटा गया। पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद, सभी विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। मड़ियाहूं थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top