• Home
  • Civil Society
  • बच्चे के विकास में माता पिता की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण :लक्ष्मी सिंह
Image

बच्चे के विकास में माता पिता की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण :लक्ष्मी सिंह

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ। टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज में सत्र 2025-26 का परीक्षाफल वितरण किया गया। जिसका शुभारम्भ पूर्व मुख्यमंत्री उ०प्र० स्व० वीर बहादुर सिंह के सुपुत्र जितेन्द्र बहादुर सिंह, राज्यमंत्री उ०प्र० द्वारा किया गया।

मंत्री के आगमन पर उन्हें विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी सिंह ने बुके देकर व प्रबन्धक महादेव प्रसाद यादव तथा संरक्षक आई० डी० यादव ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात सर्वश्रेष्ठ प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर मंत्री ने उनका उत्साह बर्धन करते हुए कहा “तमसो मां ज्योतिर्गमय” ज्ञान ही अज्ञानता के अन्धकार को दूर करता है। विद्यालय के प्रबन्धक महादेव प्रसाद यादव ने अपनी माता के नाम पर विद्यालय खोलकर जो यह पुनीत कार्य किया है। उसके लिए बधाई के पात्र है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी सिंह ने स्थान पाने वाले बच्चो की माताओं का मार्त्यापण कर उनका स्वागत किया और कहा कि बच्चे के विकास में माता-पिता दोनों का ही योगदान होता है। परन्तु मातृशक्ति की भूमिका अति महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि शुभ्रा अस्थाना ने सर्वाधिक उपस्थिति के प्रमाण पत्र सर्वाधिक उपस्थिति रहने वाले बच्चों को वितरित कर सभी अभिभावको को धन्यवाद दिया।

Releated Posts

लखनऊ: पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सपा का हल्लाबोल, हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूजलखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर बरकरार सस्पेंस के बीच राजधानी लखनऊ के…

घरेलू गैस का संकट गहरायाः महिलाओं ने सिर पर खाली सिलेण्डर रखकर किया प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूज बस्ती। सरकार द्वारा घरेलू गैस के उपलब्धता के दावे के बावजूद संकट गहराता जा…

आजमगढ़: जिला कारागार का सचिव नितिका राजन ने किया औचक निरीक्षण, बाल बैरक की व्यवस्थाएं परखीं

नवीन प्रजापति/आजमगढ़ 24 मार्चमाननीय किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद व माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार सचिव,…

डॉ. हेडगेवार की जयन्ती पर केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

गोविन्द प्रजापति /लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top