• Home
  • Civil Society
  • दर्दनाक मृत्यु के बाद शासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख की सहायता दी गई
Image

दर्दनाक मृत्यु के बाद शासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख की सहायता दी गई

अरविन्द कुमार पटेल
 जौनपुर  । बदलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम छंगापुर निवासी  राजेन्द्र प्रसाद की दर्दनाक मृत्यु के बाद शासन की ओर से उनकी पत्नी श्रीमती मीरा नाविक को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह सहायता राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि के रूप में दी गई है।ज्ञात हो कि 12 अगस्त 2024 को स्व० राजेन्द्र प्रसाद अपनी पत्नी श्रीमती मीरा नाविक के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक छुट्टा सांड से टक्कर हो जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।  घटना के संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसके आधार पर पीड़ित परिवार को शासन की योजना के तहत सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई। उक्त प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद तक भी पहुंचा। मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के अनुपालन में मामले का परीक्षण करते हुए यह पाया गया कि शासनादेश में वर्णित उपबंधों के अनुसार सांड एवं नीलगाय के आघात से हुई मृत्यु राज्य आपदा के अंतर्गत आती है, जिस पर आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है।    जिलाधिकारी के निर्देश पर आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण कर उपजिलाधिकारी बदलापुर और तहसीलदार के माध्यम से कार्यवाही पूर्ण की गई और   को मृतक की विधिक वारिस पत्नी श्रीमती मीरा नायक के खाते में चार  लाख की अनुग्रह राशि अंतरित कर दी गई।  जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने कहा कि यह प्रकरण बेहद संवेदनशील होने के साथ ही अन्य प्रकरण से भिन्न था, जिसपर तत्काल संज्ञान लिया गया और माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पीड़ित परिवारजन को सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है।

Releated Posts

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के बढ़ते कदम; पवन भाई गुप्ता ने दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाई

​Nayer Azam दिनांक: 11 मार्च, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पवन भाई गुप्ता के…

यूपीएससी के आकाश में चमके यूपी के सितारे! शामली की बिटिया आस्था को 9वीं रैंक, अवध-पूर्वांचल का दबदबा

Sanjay Singh संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में भारी संख्या में यूपी के होनहारों…

सेवराई में जल संकट गहराया:पानी की टंकी का निर्माण तय समय से महीनों पीछे

Arvind Kumar Patel गाजीपुर के सेवराई तहसील मुख्यालय के स्थानीय बाजार में जल निगम द्वारा बनाई जा रही…

कैप्टन रमेश चंद्र यादव सेवानिवृत्त होकर गाजीपुर लौटे:कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर में दी थी सेवाएं

Arvind Kumar Patel भारतीय सेना के ऑनरेरी कैप्टन रमेश चंद्र यादव का सेवानिवृत्ति के बाद अपने गृह जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top