• Home
  • National News
  • दिल्ली के 4 स्कूलों और एक्सिस बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
Image

दिल्ली के 4 स्कूलों और एक्सिस बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

LV-News
नई दिल्ली ,02 मार्च । दिल्ली में अलग-अलग इलाकों के 4 स्कूलों और एक बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और सभी स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
सुबह करीब 8 बजे से 9.30 बजे के बीच दिल्ली कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल, मयूर विहार का सलवान पब्लिक स्कूल, जनकपुरी का मीरा पब्लिक स्कूल, बल्लीमारान स्थित राबिया गर्ल्स स्कूल और बरामखंबा रोड स्थित स्टेट्समैन हाउस में एक्सिस बैंक को धमकी भरे संदेश मिले।
धमकी मिलने के बाद स्कूल परिसरों को एहतियातन खाली कराया गया। छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया, जबकि बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने गहन तलाशी अभियान शुरू किया। बैंक परिसर की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर सभी जगहों पर सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रारंभिक जांच में धमकी के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। साइबर टीम भी सक्रिय कर दी गई है, ताकि संदेश भेजने वाले की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील कर रही है।

Releated Posts

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया आशीर्वाद

Nayer Azam/लखनऊ/पटना। राजनीति में संस्कार और सम्मान की मिसाल सम्राट चौधरी का लालू यादव से आशीर्वाद लेना बिहार…

राजनीति का ऐतिहासिक चक्र: नीतीश ने उतारा 26 साल पुराना कर्ज, सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

Nayer Azam/पटना, बिहार।बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने…

गठबंधन टूटे, पार्टी रूठी, पर नहीं छूटा पद: हरिवंश नारायण सिंह, फिर बने राज्यसभा के उपसभापति

Nayer Azam/राज्यसभा में शुक्रवार को इतिहास बन सकता है। दरअसल, यहां पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति…

बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम

LV-News लखनऊ, आज बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम विवेकानंद पुरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top