• Home
  • National News
  • दुबई व ईरान का एयरस्पेस बंद होने से विमानों का संचालन ठप
Image

दुबई व ईरान का एयरस्पेस बंद होने से विमानों का संचालन ठप

 लखनऊ। अमेरिका व इस्राइल की ओर से ईरान पर किए गए हमले के बाद खाड़ी देशों से लखनऊ का एयर नेटवर्क पूरी तरह कट गया है। दुबई व ईरान का एयरस्पेस बंद होने से विमानों का संचालन ठप है। इस वजह से बड़ी संख्या में लखनऊवासी खाड़ी देशों में फंस गए हैं।  चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को खाड़ी देशों को आने-जाने वाली सभी 17 उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। इसमें दम्माम, रियाद, अबूधाबी, शारजाह आदि की उड़ानें शामिल रहीं। इतना ही नहीं करीब ढाई हजार यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कराने पड़े। एयरपोर्ट के नए टर्मिनल टी थ्री पर जहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होता है, वह पूरी तरह खाली नजर आया। लखनऊ से मस्कट, अबुधाबी, शारजाह, दम्माम, रियाद, दुबई जाने वाले यात्री भी नजर नहीं आए। इन देशों से न कोई विमान लखनऊ आया और न यहां से कोई गया। लखनऊ से नौ उड़ानें खाड़ी देशों को जाती हैं जबकि आठ आती हैं। लखनऊ सहित बहराइच, गोंडा, सुल्तानपुर, बलरामपुर सहित आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग इसी एयरपोर्ट के जरिये दुबई, सऊदी अरब सहित अन्य खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरते हैं।आठ मार्च के बाद जारी होंगे टिकटएयरलाइनों उड़ान निरस्त करने के बाद यात्रियों को सूचित किया है कि अभी हालात सामान्य नहीं हैं। ऐसे में आठ मार्च के बाद ही यात्रियों को एयर टिकट जारी किए जाएंगे।पूछताछ काउंटरों पर उमड़ी भीड़लखनऊ एयरपोर्ट पर एयरलाइन कंपनियों के काउंटरों पर रविवार को भीड़ नजर आई। इसमें जिन यात्रियों की रविवार व आने वाले दिनों में फ्लाइट थी, वे ज्यादा परेशान नजर आए। जो लोग खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं, उनके परिजन भी पूछताछ काउंटरों तक पहुंचे।ट्रैवल एजेंटों से मांग रहे मददएयरवॉक ट्रैवल एजेंसी के आतिफ ने बताया कि खाड़ी देशों में कई ऐसे लोग भी फंसे हुए हैं, जो दो से तीन दिन के लिए गए हुए थे। अब उनके सामने वहां रुकने, खाने-पीने आदि का संकट पैदा हो गया है। इससे उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं।

Releated Posts

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया आशीर्वाद

Nayer Azam/लखनऊ/पटना। राजनीति में संस्कार और सम्मान की मिसाल सम्राट चौधरी का लालू यादव से आशीर्वाद लेना बिहार…

राजनीति का ऐतिहासिक चक्र: नीतीश ने उतारा 26 साल पुराना कर्ज, सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

Nayer Azam/पटना, बिहार।बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने…

गठबंधन टूटे, पार्टी रूठी, पर नहीं छूटा पद: हरिवंश नारायण सिंह, फिर बने राज्यसभा के उपसभापति

Nayer Azam/राज्यसभा में शुक्रवार को इतिहास बन सकता है। दरअसल, यहां पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति…

बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम

LV-News लखनऊ, आज बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम विवेकानंद पुरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top