• Home
  • National News
  • पीएम मोदी को मदुरै में आई मलेशिया की याद; अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के किये दर्शन
Image

पीएम मोदी को मदुरै में आई मलेशिया की याद; अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के किये दर्शन

लखनऊ वार्ता न्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने मदुरै में 4400 करोड़ रुपये की लागत वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थिरुप्परनकुंद्रम में सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी का मंदिर दौरा मद्रास उच्च न्यायालय के उस फैसले पर उठे विवाद की पृष्ठभूमि में हुआ है,जिसमें अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के श्रद्धालुओं को तिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपा थून पर औपचारिक दीपक जलाने की अनुमति दी गई थी ।पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA की जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले,मैं तिरुप्परनकुंद्रम गया था। भगवान मुरुगन के दर्शन करना सच में एक दिव्य अनुभव था। मैंने वहां तमिलनाडु और पूरे देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं वहां दर्शन कर रहा था उसी समय,मेरा दिल भारी हो गया। मुझे थिरु पूर्णा चंद्रन की याद आई,वो युवा भक्त जिन्होंने अपनी जान दे दी। आज,मैं उनकी पत्नी,थिरुमति इंदुमति पूर्णा चंद्रन और उनके दो छोटे बच्चों से मिला। मैंने उनका दुख महसूस किया और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मैं प्रार्थना करता हूं कि थिरु पूर्णा चंद्रन की आत्मा को भगवान मुरुगन के चरणों में शांति मिले। यह दुख की बात है कि DMK सरकार की कठोरता की वजह से यह हुआ। DMK चाहे कुछ भी करे,सच्चाई की जीत होगी। भगवान मुरुगन के भक्त जीतेंगे।जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां आप जो स्नेह मुझ पर बरसा रहे हैं,उससे मुझे पिछले महीने मलेशिया की अपनी यात्रा की याद आ गई। वहां मुझे अपने तमिल भाइयों और बहनों से जो स्नेह मिला,वह असाधारण था। वहां तमिल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए,हमने मलाया विश्वविद्यालय में तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना पहले ही कर दी है। अब हम वहां तिरुवल्लुवर केंद्र भी स्थापित कर रहे हैं।

Releated Posts

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया आशीर्वाद

Nayer Azam/लखनऊ/पटना। राजनीति में संस्कार और सम्मान की मिसाल सम्राट चौधरी का लालू यादव से आशीर्वाद लेना बिहार…

राजनीति का ऐतिहासिक चक्र: नीतीश ने उतारा 26 साल पुराना कर्ज, सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

Nayer Azam/पटना, बिहार।बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने…

गठबंधन टूटे, पार्टी रूठी, पर नहीं छूटा पद: हरिवंश नारायण सिंह, फिर बने राज्यसभा के उपसभापति

Nayer Azam/राज्यसभा में शुक्रवार को इतिहास बन सकता है। दरअसल, यहां पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति…

बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम

LV-News लखनऊ, आज बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम विवेकानंद पुरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top