• Home
  • National News
  • पीएम मोदी और नेतन्याहू की मीटिंग: भारत-इजरायल के बीच कई बड़े समझौते, आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश एकजुट
Image

पीएम मोदी और नेतन्याहू की मीटिंग: भारत-इजरायल के बीच कई बड़े समझौते, आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश एकजुट

Jerusalem [Israel], Feb 26 (ANI): Prime Minister Narendra Modi meets Israeli President Isaac Herzog, in Jerusalem on Thursday. (Narendra Modi Photo Gallery /ANI Photo)

भारत और इजराइल के बीच रिश्तों को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदगी में कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ‘शालोम’ कहकर अपनी बात की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनके प्रतिनिधिमंडल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके लिए वे आभारी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नौ साल पहले उन्हें पहली बार इजराइल आने का मौका मिला था और अब नौ साल बाद दोबारा यहां आना उनके लिए गर्व का क्षण है।

‘केनेस्सेट मेडल’ को 140 करोड़ भारतीयों को किया समर्पित

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्हें ‘स्पीकर ऑफ द केनेस्सेट मेडल’ से सम्मानित किया गया है। उन्होंने यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों और भारत-इजराइल की दोस्ती को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के मजबूत रिश्तों और आपसी विश्वास का प्रतीक है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए, जिससे द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

नेतन्याहू बोले– यह दौरा बेहद खास रहा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी के दौरे को ‘अद्भुत’ बताया। उन्होंने कहा कि यह छोटा लेकिन बेहद सफल और भावुक दौरा रहा।नेतन्याहू ने कहा कि केनेस्सेट में पीएम मोदी के भावुक संबोधन के बाद इजराइल में शायद ही किसी की आंखें सूखी रही हों। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरे के दौरान दोनों देशों को एक-दूसरे के दिलों और दिमागों को और करीब से समझने का अवसर मिला।

Releated Posts

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया आशीर्वाद

Nayer Azam/लखनऊ/पटना। राजनीति में संस्कार और सम्मान की मिसाल सम्राट चौधरी का लालू यादव से आशीर्वाद लेना बिहार…

राजनीति का ऐतिहासिक चक्र: नीतीश ने उतारा 26 साल पुराना कर्ज, सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

Nayer Azam/पटना, बिहार।बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने…

गठबंधन टूटे, पार्टी रूठी, पर नहीं छूटा पद: हरिवंश नारायण सिंह, फिर बने राज्यसभा के उपसभापति

Nayer Azam/राज्यसभा में शुक्रवार को इतिहास बन सकता है। दरअसल, यहां पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति…

बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम

LV-News लखनऊ, आज बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम विवेकानंद पुरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top