• Home
  • National News
  • उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी में एयरपोर्ट-टू-एयरपोर्ट सहयोग पर जोर दिया।
Image

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी में एयरपोर्ट-टू-एयरपोर्ट सहयोग पर जोर दिया।

लखनऊ/फ्रैंकफर्ट, आज
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट रीजन के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने केलस्टरबैक के मेयर मिस्टर मैनफ्रेड ओकेल, रौनहेम के मेयर मिस्टर डेविड रेंडेल तथा इनोवेशन राइनमेन के CEO मिस्टर स्टीफन विट्टेकिंड से भेंट कर भारत-जर्मनी औद्योगिक साझेदारी के विभिन्न आयामों पर बैठक। मुख्य केंद्र जर्मनी के Frankfurt Airport और उत्तर प्रदेश के Noida International Airport के बीच संभावित सहयोग रहा। वार्ता में लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर विकास, इनोवेशन इकोसिस्टम तथा औद्योगिक विकास के क्षेत्रों में साझा कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।

दोनों पक्षों ने इस सहयोग को औपचारिक रूप देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर कार्य आगे बढ़ाने, उत्तर प्रदेश में जर्मन औद्योगिक प्रतिनिधिमंडल के शीघ्र दौरे को प्रोत्साहित करने तथा दीर्घकालिक और टिकाऊ संस्थागत साझेदारी विकसित करने का संकल्प व्यक्त किया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एयरपोर्ट-टू-एयरपोर्ट सहयोग मॉडल से वैश्विक सप्लाई-चेन कनेक्टिविटी मजबूत होगी और प्रदेश में विश्वस्तरीय औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित होगा।

बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और सुदृढ़ करने तथा निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर भी सहमति बनी।

Releated Posts

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया आशीर्वाद

Nayer Azam/लखनऊ/पटना। राजनीति में संस्कार और सम्मान की मिसाल सम्राट चौधरी का लालू यादव से आशीर्वाद लेना बिहार…

राजनीति का ऐतिहासिक चक्र: नीतीश ने उतारा 26 साल पुराना कर्ज, सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

Nayer Azam/पटना, बिहार।बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने…

गठबंधन टूटे, पार्टी रूठी, पर नहीं छूटा पद: हरिवंश नारायण सिंह, फिर बने राज्यसभा के उपसभापति

Nayer Azam/राज्यसभा में शुक्रवार को इतिहास बन सकता है। दरअसल, यहां पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति…

बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम

LV-News लखनऊ, आज बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम विवेकानंद पुरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top