• Home
  • Civil Society
  • योजनाएं सभी के लिए है उसके क्रियान्वयन के लिए ही कार्यक्रम आयोजित है- जिला जज 
Image

योजनाएं सभी के लिए है उसके क्रियान्वयन के लिए ही कार्यक्रम आयोजित है- जिला जज 

लखनऊ वार्ता न्यूज

सुल्तानपुर।  दीवानी न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित बृहद विधिक साक्षरता/ सेवा शिविर में मौजूद जनमानस को संबोधित करते हुए जिला जज संतोष कुमार चतुर्थ ने मौजूद जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सभी व्यक्तियों के लिए योजनाएं हैं जिसका क्रियान्वयन कार्य पालिका करती है। कहा कि जनमानस तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।  अपने उद्बोधन में जिला जज ने यह भी कहा कि पिछड़े पायदान पर निवास करने वाले व्यक्तियों को सभी तरह का लाभ मिले इसी के लिए इस शिविर का आयोजन राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर किया गया है। यह शिविर न्याय पालिका  व कार्यपालिका के सहयोग से आम जनमानस को लाभ देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जन्मश को यदि योजनाओं के लाभ लेने में कोई दिक्कत आवे तो दीवानी न्यायालय कैंपस में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अपनी शिकायत दर्ज कराएं उसका निराकरण हो जाएगा।

      सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुक्ता त्यागी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला जज संतोष कुमार चतुर्थ के  द्वारा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कराया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अपर जनपद न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक चूरू निगम व जनपद की न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे । राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस बृहद विधिक साक्षरता/ सेवा  कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जनमानस ने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की देखरेख करने वाले लगभग दो दर्जन से अधिक विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालो  पर जनपद के सुदूर इलाकों से पहुंचे जनमानस ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जाना और अपना पंजीकरण कराया। विभागों की ओर से पंजीयन के पश्चात सुगमता से संचालित हो रही योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। जिनको जिला जज संतोष कुमार ने  प्रमाणपत्र भी दिए।

कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सरकार की ओर से चल रही पुलिस विभाग में योजनाओं के बारे में उनके सुरक्षा को लेकर बताया कहा कि महिलाओं के लिए सरकार द्वारा उनके संरक्षण के लिए जो भी सुविधाएं हैं उनको दिलाने में पुलिस विभाग सदैव तत्पर है। पुलिस अधीक्षक अमेठी ने अपने उद्बोधन ने कहा कि महिला हेल्पलाइन व सभी थानों पर महिलाओं के लिए हेल्पलाइन का गठन किया गया है सूचना प्राप्त होते ही महिलाओं के साथ जो भी समस्याएं हैं उसके निराकरण में पुलिस तत्काल प्रभाव से लग जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनमानस को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से निः शुल्क दवाओं व अन्य योजनाओं का कुशल संचालन उनके द्वारा अस्पतालों में कराया जा रहा है। जिला विकास अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण व शहरी इलाकों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जनमानस में सही ढंग से पहुंचने के लिए जो भी गाइडलाइन है उसका पालन कराया जाता है। इस दौरान समाज कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग, उद्योग विभाग, एनआरएलएम, वन विभाग, पशु पालन विभाग, व एक दर्जन से अधिक अन्य विभागों ने उनके विभाग की ओर से संचालित हो रही योजनाओं का लोगों को तत्काल लाभ वितरित किया। कार्यक्रम में इनसे संबंधित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लीगल डिफेंस काउंसिल तारकेश्वर सिंह, डिप्टी लीगल डिफेंस काउंसिल नागेंद्र सिंह, असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल अंजली कुमारी, पैरा लीगल वाईलेंटियर मौजूद रहे।

Releated Posts

लखनऊ: पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सपा का हल्लाबोल, हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूजलखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर बरकरार सस्पेंस के बीच राजधानी लखनऊ के…

बच्चे के विकास में माता पिता की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण :लक्ष्मी सिंह

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ। टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज में सत्र 2025-26 का परीक्षाफल वितरण किया गया। जिसका शुभारम्भ…

घरेलू गैस का संकट गहरायाः महिलाओं ने सिर पर खाली सिलेण्डर रखकर किया प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूज बस्ती। सरकार द्वारा घरेलू गैस के उपलब्धता के दावे के बावजूद संकट गहराता जा…

आजमगढ़: जिला कारागार का सचिव नितिका राजन ने किया औचक निरीक्षण, बाल बैरक की व्यवस्थाएं परखीं

नवीन प्रजापति/आजमगढ़ 24 मार्चमाननीय किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद व माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार सचिव,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top