• Home
  • National News
  • कल का मौसम: आंधी-तूफान के संग चमकेगी बिजली! 11 राज्यों में चेतावनी, आंधी-तूफान
Image

कल का मौसम: आंधी-तूफान के संग चमकेगी बिजली! 11 राज्यों में चेतावनी, आंधी-तूफान

 दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। IMD ने अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में आंधी-तूफान से लेकर बारिश तक का अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश की वजह से तापमान में हल्की गिरावट आएगी, लेकिन इससे ठंड के वापसी के असार नहीं हैं। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम

राजधानी दिल्ली में कल मौसम खुशनुमा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, कल बारिश होने की उम्मीद नहीं है। कल सुबह और शाम को हल्की ठंड रहेगी, लेकिन दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ जाएगा। कल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा वेदर?

दिल्ली से सटे यूपी-बिहार में आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ने वाला है। हालांकि,कल आसमान साफ रहेगा। IMD ने 17-18 फरवरी को पूरे राज्य में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार,सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, इटावा, ओरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी में 17-18 को बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में अभी ठंड महसूस होगी। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार,सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया, जहानाबाद, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में कल कोहरा छा सकता है।उत्तराखंड-हिमाचल में कल का वेदर अपडेट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और टिहरी में कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमचाल प्रदेश में भी अगले 48 घंटे में वेदर बदल सकता है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार,शिमला, कांगड़ा, मंडी, सोलन, चंबा और हमीरपुर में बारिश हो सकती है।

Releated Posts

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया आशीर्वाद

Nayer Azam/लखनऊ/पटना। राजनीति में संस्कार और सम्मान की मिसाल सम्राट चौधरी का लालू यादव से आशीर्वाद लेना बिहार…

राजनीति का ऐतिहासिक चक्र: नीतीश ने उतारा 26 साल पुराना कर्ज, सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

Nayer Azam/पटना, बिहार।बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने…

गठबंधन टूटे, पार्टी रूठी, पर नहीं छूटा पद: हरिवंश नारायण सिंह, फिर बने राज्यसभा के उपसभापति

Nayer Azam/राज्यसभा में शुक्रवार को इतिहास बन सकता है। दरअसल, यहां पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति…

बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम

LV-News लखनऊ, आज बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम विवेकानंद पुरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top