• Home
  • Civil Society
  • मऊ महिला सिपाही से छेड़खानी के आरोप में सिपाही पर FIR दर्ज, मचा हड़कंप
Image

मऊ महिला सिपाही से छेड़खानी के आरोप में सिपाही पर FIR दर्ज, मचा हड़कंप

Police News: मऊ जनपद के पुलिस महकमे से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के आरोप में एक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र में तैनात मऊ जनपद के पुलिस महकमे से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के आरोप में एक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही जितेंद्र कुमार वर्मा पर आरोप है कि वह पुलिस लाइन में कार्यरत एक महिला सिपाही को लगातार परेशान करता था और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करता था। पीड़िता का कहना है कि बीते 24 अगस्त की रात करीब आठ बजे आरोपी सिपाही ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की।
घटना के समय महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने इस संबंध में थाने से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति/जनजाति) के आदेश पर सरायलखंसी पुलिस ने आरोपी सिपाही के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

लखनऊ: पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सपा का हल्लाबोल, हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूजलखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर बरकरार सस्पेंस के बीच राजधानी लखनऊ के…

बच्चे के विकास में माता पिता की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण :लक्ष्मी सिंह

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ। टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज में सत्र 2025-26 का परीक्षाफल वितरण किया गया। जिसका शुभारम्भ…

घरेलू गैस का संकट गहरायाः महिलाओं ने सिर पर खाली सिलेण्डर रखकर किया प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूज बस्ती। सरकार द्वारा घरेलू गैस के उपलब्धता के दावे के बावजूद संकट गहराता जा…

आजमगढ़: जिला कारागार का सचिव नितिका राजन ने किया औचक निरीक्षण, बाल बैरक की व्यवस्थाएं परखीं

नवीन प्रजापति/आजमगढ़ 24 मार्चमाननीय किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद व माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार सचिव,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top