• Home
  • Civil Society
  • बड़राव में 99% रिसोर्स रिकवरी सेंटर केंद्रों तक नहीं पहुंच रहा कचरा:गांवो में साफ-सफाई कागजों तक सीमित,
Image

बड़राव में 99% रिसोर्स रिकवरी सेंटर केंद्रों तक नहीं पहुंच रहा कचरा:गांवो में साफ-सफाई कागजों तक सीमित,

मऊ के बड़राव ब्लॉक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने रिसोर्स रिकवरी सेंटर (R.R.C) केवल कागजों तक ही सीमित रह गए हैं। जमीनी स्तर पर लगभग 99 प्रतिशत सेंटरों तक सूखा और गीला कचरा नहीं पहुंच रहा है, जिसके कारण अधिकांश गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

इन R.R.C सेंटरों का निर्माण गांवों से 500 मीटर से एक किलोमीटर दूर किया गया है। हालांकि, वहां तक कचरा पहुंचाने के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है। प्रत्येक ग्राम सभा को इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियां भी उपलब्ध कराई गई थीं, लेकिन वे प्रधानों के घरों पर खड़ी होकर जंग खा रही हैं और उनका नियमित संचालन नहीं हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि घर-घर से कचरा उठान न होने के कारण लोग मजबूरन कचरा गांव के बाहर सड़कों और खाली जमीनों पर फेंक रहे हैं। इससे दुर्गंध, गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी खराब होने की आशंका है।इस गंभीर समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन हैं।

स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन इसका लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। यदि समय रहते इस व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य केवल कागजों तक ही सिमट कर रह जाएगा।सत्य प्रकाश राय, श्री प्रकाश राय, राम सिंह पटेल, गुलाब सिंह, जितेंद्र राम, रामवृक्ष चौहान, रामरज मौर्य और सुनील कनौजिया सहित ब्लॉक क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने मांग की है कि कचरा गाड़ियों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, R.R.C सेंटरों तक कचरा पहुंचाया जाए और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

Releated Posts

दर्दनाक मृत्यु के बाद शासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख की सहायता दी गई

अरविन्द कुमार पटेल जौनपुर  । बदलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम छंगापुर निवासी  राजेन्द्र प्रसाद की दर्दनाक मृत्यु के बाद…

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के बढ़ते कदम; पवन भाई गुप्ता ने दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाई

​Nayer Azam दिनांक: 11 मार्च, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पवन भाई गुप्ता के…

यूपीएससी के आकाश में चमके यूपी के सितारे! शामली की बिटिया आस्था को 9वीं रैंक, अवध-पूर्वांचल का दबदबा

Sanjay Singh संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में भारी संख्या में यूपी के होनहारों…

सेवराई में जल संकट गहराया:पानी की टंकी का निर्माण तय समय से महीनों पीछे

Arvind Kumar Patel गाजीपुर के सेवराई तहसील मुख्यालय के स्थानीय बाजार में जल निगम द्वारा बनाई जा रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top