• Home
  • Civil Society
  • मसीहुल मुल्क हकीम अजमल खाँ के जन्मदिवस पर मना ‘विश्व यूनानी दिवस’
Image

मसीहुल मुल्क हकीम अजमल खाँ के जन्मदिवस पर मना ‘विश्व यूनानी दिवस’

लखनऊ। महान यूनानी विद्वान, चिकित्सक, शिक्षाविद, समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी मसीहुल मुल्क हकीम अजमल खाँ के जन्मदिवस 11 फरवरी को “विश्व यूनानी दिवस” के रूप में मनाया गया। यह दिवस प्रतिवर्ष यूनानी चिकित्सा पद्धति के विकास में उनके अतुलनीय योगदान की स्मृति में आयोजित किया जाता है।
हकीम अजमल खाँ का जन्म 11 फरवरी 1868 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने यूनानी चिकित्सा को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही जामिया मिलिया इस्लामिया तथा आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बिया कॉलेज की स्थापना में भी उनका अहम योगदान रहा।
इस अवसर पर आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (ADWA) द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री डॉ. एम. एच. उस्मानी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन यूनानी चिकित्सकों—डॉ. इस्लामुल हक, डॉ. अकमल खाँ एवं डॉ. एजाज अली—को उनकी क्लीनिक पर जाकर “हकीम अजमल खाँ सम्मान” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ADWA की अध्यक्षा डॉ. यासमीन हाशमी, जनरल सेक्रेट्री डॉ. एम. एच. उस्मानी, डॉ. शोएब खाँ, डॉ. रिजवान अंसारी, डॉ. मो. अली, डॉ. धीरज शुक्ला, डॉ. मोहम्मद सिद्दीक, डॉ. सैफ, डॉ. मोहम्मद उजैर, डॉ. रवि श्रीवास्तव एवं डॉ. उजैर अहमद सिद्दीकी सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।
ADWA की अध्यक्षा डॉ. यासमीन हाशमी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से चिकित्सकों का मनोबल बढ़ता है और यूनानी चिकित्सा पद्धति को व्यापक प्रोत्साहन मिलता है।

Releated Posts

लखनऊ: पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सपा का हल्लाबोल, हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूजलखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर बरकरार सस्पेंस के बीच राजधानी लखनऊ के…

बच्चे के विकास में माता पिता की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण :लक्ष्मी सिंह

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ। टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज में सत्र 2025-26 का परीक्षाफल वितरण किया गया। जिसका शुभारम्भ…

घरेलू गैस का संकट गहरायाः महिलाओं ने सिर पर खाली सिलेण्डर रखकर किया प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूज बस्ती। सरकार द्वारा घरेलू गैस के उपलब्धता के दावे के बावजूद संकट गहराता जा…

आजमगढ़: जिला कारागार का सचिव नितिका राजन ने किया औचक निरीक्षण, बाल बैरक की व्यवस्थाएं परखीं

नवीन प्रजापति/आजमगढ़ 24 मार्चमाननीय किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद व माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार सचिव,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top