• Home
  • National News
  • अमृतसर बॉर्डर पर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 125 करोड़ की हेरोइन और हथियारों बरामद
Image

अमृतसर बॉर्डर पर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 125 करोड़ की हेरोइन और हथियारों बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) और अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है। सीमावर्ती गांव घोंगा में की गई इस छापेमारी में सुरक्षा एजेंसियों ने करीब 125 करोड़ रुपये अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य की हेरोइन और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है।

सुरक्षा एजेंसियों को सटीक खुफिया जानकारी मिली थी कि सरहद पार से ड्रोन या अन्य माध्यमों के जरिए ड्रग्स और हथियारों की एक बड़ी खेप गांव घोंगा के एक रिहायशी घर में डंप की गई है। सूचना के आधार पर अमृतसर ग्रामीण पुलिस और BSF ने इलाके की घेराबंदी कर एक संदिग्ध मकान में सर्च ऑपरेशन चलाया।

25 किलो हेरोइन देख उड़े होश

तलाशी के दौरान घर के भीतर बेहद गोपनीय तरीके से छुपाकर रखी गई 25 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई। नार्कोटिक्स विभाग के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 125 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। हेरोइन के साथ ही भारी मात्रा में अवैध हथियार भी मिले हैं, जिन्हें आतंकी गतिविधियों या गैंगवार के लिए इस्तेमाल किया जाना था।तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज

सुरक्षा बल अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि सीमा पार से यह खेप किसके जरिए मंगवाई गई थी और स्थानीय स्तर पर इसके कूरियर कौन थे। माना जा रहा है कि इस बरामदगी के बाद अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के कई बड़े चेहरों का पर्दाफाश हो सकता है।तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज

सुरक्षा बल अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि सीमा पार से यह खेप किसके जरिए मंगवाई गई थी और स्थानीय स्तर पर इसके कूरियर कौन थे। माना जा रहा है कि इस बरामदगी के बाद अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के कई बड़े चेहरों का पर्दाफाश हो सकता है।

Releated Posts

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया आशीर्वाद

Nayer Azam/लखनऊ/पटना। राजनीति में संस्कार और सम्मान की मिसाल सम्राट चौधरी का लालू यादव से आशीर्वाद लेना बिहार…

राजनीति का ऐतिहासिक चक्र: नीतीश ने उतारा 26 साल पुराना कर्ज, सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

Nayer Azam/पटना, बिहार।बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने…

गठबंधन टूटे, पार्टी रूठी, पर नहीं छूटा पद: हरिवंश नारायण सिंह, फिर बने राज्यसभा के उपसभापति

Nayer Azam/राज्यसभा में शुक्रवार को इतिहास बन सकता है। दरअसल, यहां पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति…

बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम

LV-News लखनऊ, आज बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम विवेकानंद पुरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top