• Home
  • Civil Society
  • सी.सी. सड़क का लोकार्पण, ग्रामीण विकास को मिली नई गति
Image

सी.सी. सड़क का लोकार्पण, ग्रामीण विकास को मिली नई गति

जयसिंहपुर/सुल्तानपुर । विकास खंड जयसिंहपुर में ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला पंचायत सुल्तानपुर की निधि से 15वें वित्त आयोग की अनटाइड ग्रांट योजना के अंतर्गत निर्मित सी.सी. सड़क का विधिवत लोकार्पण किया गया।
   पिच रोड राहिल पारा से कलवार बस्ती तक बनी सी.सी. सड़क का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला पंचायत का निरंतर प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत हों। शिवकुमार सिंह ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के अवसरों को भी बढ़ावा देती हैं। गांवों की तरक्की से ही जिले का समग्र विकास संभव है। लोकार्पण समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने सी.सी. सड़क निर्माण से आवागमन में होने वाली सुविधा पर खुशी जताई और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह, प्रदीप मिश्र, अजीत सिंह ‘हैप्पी’, शिवेंद्र प्रताप सिंह, गोली सिंह, मुन्नू सिंह, सोनू सिंह, गुड्डू, रामप्रताप शुक्ल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
शिक्षकों के हित के लिए सड़क से सदन तक हमेशा लड़ता रहूंगा- विधायक ध्रुव

Releated Posts

दर्दनाक मृत्यु के बाद शासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख की सहायता दी गई

अरविन्द कुमार पटेल जौनपुर  । बदलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम छंगापुर निवासी  राजेन्द्र प्रसाद की दर्दनाक मृत्यु के बाद…

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के बढ़ते कदम; पवन भाई गुप्ता ने दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाई

​Nayer Azam दिनांक: 11 मार्च, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पवन भाई गुप्ता के…

यूपीएससी के आकाश में चमके यूपी के सितारे! शामली की बिटिया आस्था को 9वीं रैंक, अवध-पूर्वांचल का दबदबा

Sanjay Singh संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में भारी संख्या में यूपी के होनहारों…

सेवराई में जल संकट गहराया:पानी की टंकी का निर्माण तय समय से महीनों पीछे

Arvind Kumar Patel गाजीपुर के सेवराई तहसील मुख्यालय के स्थानीय बाजार में जल निगम द्वारा बनाई जा रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top