• Home
  • Civil Society
  • विहटा-सियरहि सड़क की मरम्मत की मांग
Image

विहटा-सियरहि सड़क की मरम्मत की मांग

दोहरीघाट, अंतर्गत पनइल विहटा से सियरहि तक लगभग 1.5 किमी मार्ग की हालत इन दिनों ऐसी है जैसे सड़क नहीं, गड्डों की श्रृंखला हो। सड़क की हालत बेहद खस्ताहाल हो चुकी है। ऐसे में इस मार्ग से होकर गुजरने वाले स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

इस मार्ग की मरम्मत के लिए लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से लगाए उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई। लेकिन इस मार्ग पर मरम्मत कार्य नहीं शुरु होने से लोगों में रोष व्याप्त है। लगभग 1.5 किलोमीटर मार्ग क्षेत्रीय दोहरीघाट क्षेत्र अंतर्गत बदहाल पड़ा पनइल विहटा-सियरहि मार्ग पड़ा बदहाल।

लोगों के लिए प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से होकर जहां लोग कुसुम्हा, गोंठा और दोहरीघाट बाजार करने के लिए आते हैं, वहीं यहीं से होकर ब्लॉक मुख्यालय तक का रास्ता भी तय करते हैं। स्थानीय बृजेन्द्र, रामविलास, सुरेश, लाखन, भरोसा आदि लोगों का कहना है कि सड़क बने वर्षों बीत गए, लेकिन तब से आज तक इसकी मरम्मत तक नहीं हुई। स्थिति यह है कि पनइल विहटा से है। सियरहि तक सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। जगह-जगह पीच गायब होने से गिट्टियां उखड़कर बाहर आ गई हैं। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने सड़क के गड्डों में हिचकोले खाते हुए स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और मजदूरों के साथ अन्य राहगीरों का आना जाता होता है। मरीजों के लिए यह मार्ग अब जोखिम भरा साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता

Releated Posts

डॉ. हेडगेवार की जयन्ती पर केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

गोविन्द प्रजापति /लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास,…

दर्दनाक मृत्यु के बाद शासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख की सहायता दी गई

अरविन्द कुमार पटेल जौनपुर  । बदलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम छंगापुर निवासी  राजेन्द्र प्रसाद की दर्दनाक मृत्यु के बाद…

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के बढ़ते कदम; पवन भाई गुप्ता ने दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाई

​Nayer Azam दिनांक: 11 मार्च, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पवन भाई गुप्ता के…

यूपीएससी के आकाश में चमके यूपी के सितारे! शामली की बिटिया आस्था को 9वीं रैंक, अवध-पूर्वांचल का दबदबा

Sanjay Singh संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में भारी संख्या में यूपी के होनहारों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top