• Home
  • National News
  • ब्राजील के राष्ट्रपति फरवरी में भारत आएंगे, छह महीने में पीएम मोदी और लूला के बीच तीसरी बातचीत
Image

ब्राजील के राष्ट्रपति फरवरी में भारत आएंगे, छह महीने में पीएम मोदी और लूला के बीच तीसरी बातचीत

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने ग्लोबल साउथ के हितों को आगे बढ़ाने और ट्रम्प प्रशासन की आर्थिक नीतियों से निपटने पर चर्चा की। पीछले छह महीने में यह पीएम मोदी और लूला के बीच तीसरी बातचीत है।

मोदी से बातचीत के बाद लूला ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वे 19 से 21 फरवरी के बीच भारत दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे के दौरान ब्राजील-भारत बिजनेस फोरम आयोजित किया जाएगा। साथ ही नई दिल्ली में APEX ऑफिस का उद्घाटन भी किया जाएगा, जिससे व्यापार और निवेश सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा कि लूला से बात करके खुशी हुई। दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी में अब तक आई मजबूत गति की समीक्षा की और इसे आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। मोदी ने कहा कि वे जल्द भारत में लूला का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

Releated Posts

‘कभी अलविदा न कहना…हरीश राणा को कलेजे पर पत्थर रखकर दी अंतिम विदाई!

13 साल की जंग: देश में पहली बार इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू, एम्स में अब धीरे-धीरे हटेगा हरीश…

महिला दिवस पर भारत ने बदला ट्रेंड; गिफ्ट्स से ज्यादा ‘सेल्फ-केयर’ और ‘वेलनेस’ उत्पादों की हुई बंपर सेल

गोविन्द प्रजापति लखनऊ,16 मार्च, 2026: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले 23 फरवरी से 8 मार्च के बीच फ्लिपकार्ट…

West Bengal का राजनीतिक : एक दशक में लेफ्ट साफ, 2026 में अब ममता-BJP की सीधी फाइट

AGENCY/पश्चिम बंगाल का राजनीतिक परिदृश्य 2016 के विधानसभा चुनावों से लेकर 2021 और 2026 के चुनावों की तैयारी…

दुनिया में मचने जा रहा भूचाल! ईरानी ‘सुसाइड बोट’ ने अमेरिकी टैंकर को उड़ाया, एक भारतीय नाविक की मौत |

Agency/ पश्चिम एशिया का संघर्ष अब भारतीय नागरिकों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। इराक के खोर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top