• Home
  • National News
  • डेनमार्क की PM ग्रीनलैंड की राजधामी नुउक के लिए रवाना, PM नील्सन से मिलेंगी
Image

डेनमार्क की PM ग्रीनलैंड की राजधामी नुउक के लिए रवाना, PM नील्सन से मिलेंगी

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ग्रीनलैंड की राजधानी नुउक जा रही हैं। फ्रेडरिकसन वहां ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स फ्रेडरिक नील्सन से मिलेंगी। ये दोनों नेताओं की 10 दिन के भीतर दूसरी मुलाकात होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 21 जनवरी को दावोस में दिए अपने भाषण में ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात को दोहराया था। नुउक जाने से पहले फ्रेडरिकसन ने ब्रुसेल्स में NATO महासचिव मार्क रुट्टे के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि NATO को आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत करने के लिए और प्रयास करने होंगे।

वहीं दावोस में ट्रम्प ने भी रुट्टे से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि उन दोनों के बीच एक फ्रेमवर्कपर सहमति बनी है, जो ग्रीनलैंड का भविष्य तय करेगा। हालांकि, इस फ्रेमवर्क की बातें सार्वजनिक नहीं की गईं थीं। इस पर डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने शुक्रवार को कहा कि NATO महासचिव से मुलाकात के बाद ट्रम्प ने जिस फ्रेमवर्क का जिक्र किया, वह महज एक रूपरेखा है।रासमुसेन ने यह भी बताया कि गुरुवार को डेनमार्क और अमेरिका के राजनयिकों के बीच वॉशिंगटन में बैठक हुई। इसमें आगे बातचीत कैसे बढ़ेगी, इसका रोडमैप तय किया गया।इससे पहले 14 जनवरी को ग्रीनलैंड के अधिकारी, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो के बीच भी चर्चा हो चुकी है। रासमुसेन ने ये भी कहा कि अमरेकिा-डेनमार्क के बीच औपचारिक बातचीत जल्द शुरू होगी, लेकिन इसे लो-प्रोफाइल रखा जाएगा।

Releated Posts

‘कभी अलविदा न कहना…हरीश राणा को कलेजे पर पत्थर रखकर दी अंतिम विदाई!

13 साल की जंग: देश में पहली बार इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू, एम्स में अब धीरे-धीरे हटेगा हरीश…

महिला दिवस पर भारत ने बदला ट्रेंड; गिफ्ट्स से ज्यादा ‘सेल्फ-केयर’ और ‘वेलनेस’ उत्पादों की हुई बंपर सेल

गोविन्द प्रजापति लखनऊ,16 मार्च, 2026: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले 23 फरवरी से 8 मार्च के बीच फ्लिपकार्ट…

West Bengal का राजनीतिक : एक दशक में लेफ्ट साफ, 2026 में अब ममता-BJP की सीधी फाइट

AGENCY/पश्चिम बंगाल का राजनीतिक परिदृश्य 2016 के विधानसभा चुनावों से लेकर 2021 और 2026 के चुनावों की तैयारी…

दुनिया में मचने जा रहा भूचाल! ईरानी ‘सुसाइड बोट’ ने अमेरिकी टैंकर को उड़ाया, एक भारतीय नाविक की मौत |

Agency/ पश्चिम एशिया का संघर्ष अब भारतीय नागरिकों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। इराक के खोर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top