• Home
  • State News
  • 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं,
Image

77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं,

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों व राष्ट्रीय एकता का महान उत्सव है। लोकभवन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का महान उत्सव है। उन्होंने कहा, “यह पर्व हमें भारतीयता के उस गौरवपूर्ण स्वरूप का स्मरण कराता है, जो हमें विविधता में एकता के सूत्र में बांधता है।”

पटेल ने कहा, “हमारा संविधान न केवल प्रत्येक नागरिक को अधिकार प्रदान करता है, बल्कि हमें अपने कर्तव्यों का भी निरंतर बोध कराता है।” राज्यपाल ने कहा, “भारतीय लोकतंत्र की शक्ति उसकी विविधता, सहिष्णुता और सहभागिता में निहित है। इन्हीं मूल्यों के बल पर भारत आज विकास के प्रत्येक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।”

उन्होंने कहा, “गणतंत्र दिवस हमें संविधान की गरिमा, उसकी शक्ति और हमारे दायित्वों को समझने तथा आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।” राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस अवसर पर संविधान निर्माताओं के आदर्शों एवं महापुरुषों के सपनों को साकार करने का संकल्प लें तथा एकजुट होकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं। 

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top