• Home
  • Breaking News
  • 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं:1.03 लाख परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे, 11 सेक्टर- 121 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी

18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं:1.03 लाख परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे, 11 सेक्टर- 121 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लखनऊ जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।121 केंद्रों पर 1,03,088 परीक्षार्थी होंगे शामिल जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद लखनऊ में कुल 121 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें एक आदर्श कारागार भी शामिल है। इन केंद्रों पर कुल 1,03,088 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में 51,097 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 25,675 छात्र और 26,232 छात्राएं शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 51,181 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 25,340 छात्र और 25,841 छात्राएं हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे पूरी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाएं।एसओपी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश कार्यशाला में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी एसओपी का गहन अध्ययन कर उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचें। सेक्टर, जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई और निर्देश दिया गया कि परीक्षा से पहले अपने-अपने केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले लें।औचक निरीक्षण और भ्रमणशील रहेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दिन सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए कि परीक्षार्थियों के लिए साफ शौचालय, पेयजल और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला स्तर पर 24×7 कंट्रोल रूम से निगरानी सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, लखनऊ में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम और मॉनिटरिंग सेल स्थापित किया गया है, जहां से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। परीक्षा की सतत निगरानी के लिए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 121 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग द्वारा छह सचल दल गठित किए गए हैं, जो परीक्षा अवधि में केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। प्रत्येक केंद्र पर एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की भी नियुक्ति की गई है।

सुरक्षा, बिजली और फर्स्ट एड की व्यवस्था पूरी प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सशस्त्र पुलिस बल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई और छात्र-छात्राओं के लिए फर्स्ट एड की व्यवस्था सुनिश्चित की है। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की सुचिता, पवित्रता, गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी प्रशासन शुभी सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती, नगर मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति ज्योति गौतम, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

अग्रवाल सभा, लखनऊ के त्रिवार्षिक निर्वाचन हेतु नामांकन

NIT-News लखनऊ। अग्रवाल सभा, लखनऊ के आगामी त्रिवार्षिक निर्वाचन के लिए विभिन्न पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किए…

दो दिवसों में 2400 किलोग्राम चौसा और आम्रपाली आम यूपी से हुआ यूके रवाना

गोविन्द प्रजापति लखनऊ: भारत-यूके बमजं के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण…

कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा

Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…

कक्षा 8 पाठ से 12 वी पास तक के युवक युवतियो के लिए वर्धमान कंपनी में रोजगार पाने का अवसर|

LV-Nnewsक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top