• Home
  • State News
  • होली पर डीएम की अपील, नशे में न चलाएं वाहन:मऊ में तेज रफ्तार से बचें,
Image

होली पर डीएम की अपील, नशे में न चलाएं वाहन:मऊ में तेज रफ्तार से बचें,

दिनेश प्रजापति

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को लेकर विशेष रूप से सतर्क हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों में कमी लाना है। इसी क्रम में, उन्होंने होली पर्व के मद्देनजर सभी जनपद वासियों से नशे की हालत में वाहन न चलाने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की है।पिछले वर्ष होली से एक सप्ताह पहले की सड़क दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि 7 से 14 मार्च के बीच कुल पांच सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। इन दुर्घटनाओं में चार लोगों की मृत्यु हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे। इन हादसों का मुख्य कारण नशे में वाहन चलाना और तेज रफ्तार रही थी।गत वर्ष 7 से 14 मार्च के दौरान थाना घोसी के सोनाडीह और परवेजपुर, थाना मोहम्मदाबाद गोहना के टड़वा जरगर और अतरारी, तथा थाना दक्षिण टोला के रामपुर चकिया में सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई थीं। थाना घोसी और मोहम्मदाबाद गोहना के प्रत्येक दुर्घटना स्थल पर एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इस प्रकार, पांच सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की जान गई, जो कुल दुर्घटनाओं का 80 प्रतिशत है।इन आंकड़ों को देखते हुए, जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से होली पर्व पर विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने ओवर स्पीडिंग और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम किया जा सके।यह भी उल्लेखनीय है कि सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा जनपद के प्रमुख दुर्घटना स्थलों की पहचान के बाद दिए गए सुझावों पर जिला प्रशासन लगातार काम कर रहा है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, पिछले दो महीनों में सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मृत्यु दर में अपेक्षित कमी आई है।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top