• Home
  • Breaking News
  • होली पर्व से पहले बाराबंकी में बड़ी कार्रवाई : सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डा. शैलेन्द्र प्रताप सिंह 100 किलो पनीर व 200 किलो नष्ट कराया
Image

होली पर्व से पहले बाराबंकी में बड़ी कार्रवाई : सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डा. शैलेन्द्र प्रताप सिंह 100 किलो पनीर व 200 किलो नष्ट कराया

बाराबंकी, । होली पर्व के मद्देनजर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डा. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में गुरुवार को जनपद के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन छापामार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पनीर, खोया, मैदा, गुझिया, सूजी, सोयाबीन तेल और किसमिस के नमूने जांच हेतु संग्रहीत किए गए।कार्रवाई में 100 किलोग्राम दूषित पनीर तथा 200 किलोग्राम अधिक रंग मिली कचरी को नष्ट कराया गया, जिनकी कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई। वहीं गुप्ता किराना स्टोर, सिरौली गौसपुर से 346 किलोग्राम सोयाबीन तेल सीज किया गया। नमूनों का विवरण इस प्रकार है—ग्राम रकसहा, हैदरगढ़ स्थित खोया भट्टी से खोया व पनीर का एक-एक नमूना; पारा खंदौली, देवा रोड से मैदा (अतिश ब्रांड) का नमूना; गुप्ता किराना स्टोर, सिरौली गौसपुर से सोयाबीन तेल का नमूना; अब्दुल हकीम किराना स्टोर, सिरौली गौसपुर से किसमिस का नमूना; रेलवे स्टेशन रोड से पनीर का नमूना; तथा मेसर्स राम नारायण योगेश कुमार, धनोखर से सूजी व गुझिया (हल्दीराम ब्रांड) का नमूना लिया गया। प्रवर्तन कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, अर्शी फारूकी, भगौती प्रसाद, पल्लवी तिवारी, अनुराधा मिश्रा और डा. अंकिता यादव शामिल रहीं।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top