• Home
  • State News
  • होली और ईद के मद्देनजर कैंट थाने में हुई शांति कमेटी की बैठक 
Image

होली और ईद के मद्देनजर कैंट थाने में हुई शांति कमेटी की बैठक 

Vijay Yadav

प्रयागराज। थाना कैंट की पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक राजापुर पुलिस चौकी परिसर में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नवनियुक्त थाना प्रभारी अमर नाथ राय का पीस कमेटी के सदस्यों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। थाना कैंट प्रभारी निरीक्षक अमर नाथ राय ने अपने संबोधन में कहा कि पीस कमेटी के सदस्य पुलिस प्रशासन के अभिन्न सहयोगी होते हैं। उन्होंने कहा कि होली, रमज़ान अथवा अन्य प्रमुख त्योहारों के दौरान यदि पूर्व में किसी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद या कानून- व्यवस्था से जुड़ी समस्या उत्पन्न हुई हो, तो उसकी जानकारी समय रहते पुलिस प्रशासन को दी जाए, ताकि अग्रिम रूप से प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने आगामी होली पर्व के दृष्टिगत क्षेत्र में निर्धारित होलिका दहन स्थलों की जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित पार्षदों से प्रत्येक होलिका दहन स्थल का विवरण उपलब्ध कराने को कहा, जिससे सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित योजना बनाई जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की साझा जिम्मेदारी है। बैठक में अहमद अली (पार्षद), भास्कर पटेल (पार्षद), मो० सबीर (थाना कैंट पीस कमेटी अध्यक्ष) इम्तियाज खान, रंजीत गुप्ता, मनोज मिश्रा, एसआई लवकुश वर्मा, चौकी प्रभारी बेली, मनीष उपाध्याय, हेड कांस्टेबल सोहैल खान, मनीष सहित सभी धर्मों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना तथा पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top