• Home
  • State News
  • होटल मालिक पर मनमानी का आरोपःडीआईजी से लगाया न्याय की गुहार
Image

होटल मालिक पर मनमानी का आरोपःडीआईजी से लगाया न्याय की गुहार

Sandeep Shukla
बस्ती। संतकबीर नगर जनपद के दानोंकुईया निवासी रिजवान पुत्र मो० अजहर ने  पुलिस उपमहानिरीक्षक को पत्र देकर  के.जी.एन. होटल विवाद मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।डीआईजी को दिये पत्र में रिजवान ने कहा है कि गत  14 फरवरी को वह बस्ती जनपद के रूधौली थाना क्षेत्र के  कथकपुरवा स्थित के.जी.एन. होटल पर खाना खकर व बिल का भुगतान कर अपने घर चला आया और उसी दिन कुछ लोग भी खाना खा रहे थे। उसे  पता चला कि अन्य व्यक्ति जो खाना खा रहे थे उनके व होटल मालिक अबूशहमा के बीच कुछ कहा सुनी व विवाद हो गया है।  अबुशहमा ने शिकायती पत्र थाने पर दिया है जिसमें थाने पर दोनों पक्षों में लेन-देन कर सुलह हो गयी थी और मामला समाप्त हो गया।पत्र में कहा गया है कि  अबूशहमा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसी घटना को लेकर अबूशहमा ने उसे व उसके मित्रों के विरूद्ध पुनः थाने पर प्रार्थना पत्र दिया  और  फोन से भद्दी-भद्दी गाली व जान से मारने की  धमकी देते हुयेे ब्लैकमेल कर रहा है कि तुमने होटल के बिल का भुगतान नहीं किया है जबकि उसी दिन आनलाइन भुगतान कर दिया था जिसकी रसीद मौजूद है। अबूशहमा अब उसके चन्द दुश्मनाों व राजनीतिक प्रतिद्वन्दिता में आकर  फर्जी तरीके से फंसाने का कुचक्र रच रहा है। अबूशहमा कोई अप्रिय घटना करा सकता है। मांग किया कि मामले की  निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही किया जावे।

—————

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top