• Home
  • State News
  • स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने तैयार किया है उत्पाद
Image

स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने तैयार किया है उत्पाद

लखनऊ वार्ता न्यूज

अयोध्या। होली के पावन अवसर पर शनिवार को विकास भवन परिसर में स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार किए गए प्राकृतिक एवं हर्बल उत्पादों का विशेष स्टाल लगाया गया। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने स्टाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपायुक्त रोजगार सरिता गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। स्टाल पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए हर्बल गुलाल, चिप्स, पापड़ सहित अन्य आकर्षक एवं स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद प्रदर्शित किए गए। ये उत्पाद पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री से तैयार किए गए हैं, जिसमें रासायनिक रंगों का कोई प्रयोग नहीं किया गया है। हर्बल गुलाल फूलों, जड़ी-बूटियों और अन्य प्राकृतिक तत्वों से निर्मित है, जो त्वचा के लिए सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल है। चिप्स एवं पापड़ भी घरेलू एवं पारंपरिक तरीके से बनाए गए हैं, जो गुणवत्ता एवं स्वाद में उत्कृष्ट हैं। उद्घाटन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों की सराहना की और कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ये महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि समाज को सुरक्षित एवं प्राकृतिक उत्पाद उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने होली के रंगों को हानिकारक रसायनों से मुक्त रखने की अपील की और ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उपायुक्त रोजगार सरिता गुप्ता ने महिलाओं के उद्यमिता को प्रोत्साहन देते हुए कहा कि ये स्टाल न केवल आय का स्रोत हैं, बल्कि महिलाओं की पहचान और सम्मान बढ़ाने का माध्यम भी बने हैं। विकास भवन के सभी अधिकारीगण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उत्पादों की खरीदारी कर दीदियों का हौसला बढ़ाया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के होली विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। विकास भवन परिसर में लगा यह स्टाल होली के उत्सव को और भी रंगीन एवं अर्थपूर्ण बना रहा है, जहां परंपरा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण एक साथ नजर आ रहे हैं।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top