• Home
  • State News
  • ‏स्कूल निगरानी पोर्टल पर सभी स्कुल दर्ज करें विवरण स्कूल वाहन फिटनेस हेतु विशेष अभियान
Image

‏स्कूल निगरानी पोर्टल पर सभी स्कुल दर्ज करें विवरण स्कूल वाहन फिटनेस हेतु विशेष अभियान

लखनऊ वार्ता – न्यूज

अयोध्या, ‏अपर मुख्य सचिव महोदया परिवहन व अयोध्या, परिवहन आयुक्त महोदया उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में संचालित विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा, निगरानी एवं वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (अप-आईएसवीएमपी) विकसित किया गया है एवं इस पर विद्यालयी द्वारा संचालित वाहनों का पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन एवं अनुपालन हेतु विभिन्न स्तरों पर मानीटरिंग की जा रही है। यह पोर्टल दिनांक 01.04.2026 से लाइव हो चुका है जिसमें परिवहन विभाग सभी स्कूलों, शिक्षा विभाग आदि के दायित्व निर्धारित है एवं इसी क्रम में आरटीओ प्रशासन अयोध्या सुश्री ऋतु सिंह नें आज दिनांक 04.04.2026 को निरीक्षण एवं समीक्षा कर प्रगति का जायजा लिया एवं स्कूल प्रबंधन व अधिकारियों, कर्मचारियों को स्कूल पोर्टल के संबंध में मुख्यालय के निर्देशों व स्कूल वाहन नियमावली के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिये। निरीक्षण में मोटरयान निरीक्षक श्री राजीव कुमार साथ थे।

‏उल्लेखनीय है अपर मुख्य सचिव महोदय के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए व डीआईओएस को पोर्टल पर वाहनों का ब्योरा अपलोड कराने के निर्देश दिये हैं। यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (अप-आईएसवीएमपी) पोर्टल पर सभी विद्यालय को आनबोर्ड करने के पश्चात अपने वाहनों का विवरण अंकित करना होगा। वाहनों का परिवहन विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस संबंध में मण्डल के अधिकारियों को वीडीयों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देशित कर दिया गया है एवं निरंतर समीक्षा भी की जा रही है।

‏आरटीओ द्वारा सभी स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अनुरोध की है कि वे सभी स्कूलों को पोर्टल पर आनबोर्ड कराते हुए वाहनों के विवरण अंकित करा लें। साथ ही सभी स्कूलों वाहनो के प्रपत्र परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी आदि वैध करा लें व वाहनों में सुरक्षा उपकरण- अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बाक्स, खिड़की के दरवाजे, खिड़की में राड, एचएसआरपी, इमरजेंसी द्वारा आदि मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top