• Home
  • State News
  • स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण का किया गया शुभारम्भ
Image

स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण का किया गया शुभारम्भ

विजय कुमार यादव/प्रयागराज। शैक्षिक सत्र 2026-27 में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में अधिकाधिक छात्र नामांकन सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण का शुभारम्भ आज जिला पंचायत सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, महापौर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य, विधान परिषद सुरेन्द्र चौधरी, विधायक इं० हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक राजमणि कोल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा श्रीमती नीतू सिंह उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एक महत्वपूर्ण आयाम है जिसके माध्यम से समाज में निवेश कर एक सशक्त एवं विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने एवं शिक्षा को प्राथमिकता देने को आवाहन किया। सदस्य विधान परिषद सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि शिक्षा वह सशक्त माध्यम है जो व्यक्ति को न केवल ज्ञान प्रदान करती है बल्कि उसे एक जागरूक, आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में अग्रसर करती है। कार्यक्रम में विधायक शहर उत्तर इं० हर्षवर्धन वाजपेयी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के सफल संचालन में खण्ड शिक्षाधिकारी गण के साथ ही जिला समन्वयक श्री राजीव त्रिपाठी, श्री विकास पाण्डेय, श्री मनीष कुमार, संतोष तिवारी, अभिनव सिंह एवं हिमांशु सिंह आदि ने अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। मंच का संचालक डॉ० प्रभाकर त्रिपाठी, डॉ० सुनील कुमार तिवारी, श्रीमती अनुरागिनी जायसवाल ने किया। श्री शत्रुंजय शर्मा, अंतरिक्ष शुक्ला, अनुरागिनी सिंह, कमर सुल्ताना, अल्का जयसवाल, सीमा सिंह, प्रशान्त ओझा तथा सभी ए०आर०पी०, स्पेशल एजुकेटर्स एवं स्काउड्स एण्ड गाइड्स आदि ने सक्रिय सहभागिता की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया गया कि स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के साथ अर्न्तविभागीय समन्वय स्थापित करते हुए 03 से 05 वर्ष के बच्चों का नामांकन को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं परिषदीय विद्यालय में 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का चिह्नाकन कराते हुए कक्षा 01 व 06 में नवीन प्रवेश तथा अन्य बच्चों का आयु संगत कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित किया जाना है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top