• Home
  • State News
  • सेन्ट जोसेफ स्कूल में 7 दिनों के अवकाश से रोषः डीएम से जांच, कार्रवाई की मांग
Image

सेन्ट जोसेफ स्कूल में 7 दिनों के अवकाश से रोषः डीएम से जांच, कार्रवाई की मांग

श्री राम प्रजापति
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र की पोखरा बाजार निवासिनी डॉ. नीरज साहनी ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र के साथ शिकायती पत्र देकर बस्ती- गोरखपुर मार्ग पर जिगिना के निकट सेन्ट जोसेफ स्कूल पिपरा रामकिशुन में  शिक्षा विभाग के अवकाश कलेन्डर के  विरूद्ध फरवरी और मार्च माह में विद्यालय में 7 दिनो का अवकाश कर दिये जाने के मामले की विभागीय जांच और कार्रवाई की मांग किया है।डीएम को दिये पत्र मंें डॉ. नीरज साहनी ने कहा है कि विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने बिना किसी उचित कारण या विभागीय स्तर पर अनुमति के 16, 27, 28 फरवरी और 6, 7, 8, 9, 10, और 11 मार्च को अवकाश कर दिया। इससे सैकड़ों छात्रों का पठन पाठन प्रभावित हुआ। उन्होने डीएम को विन्दुवार जानकारी देते हुये कहा है कि सेन्ट जोसेफ स्कूल पिपरा रामकिशुन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा तय मानकों का लगातार उल्लंघन कर रहा है और मनमानी से छात्र और अभिभावक परेशान है। उन्होने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग किया है। 

Releated Posts

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

योगी सरकार ने तकनीकी युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए द्वार, बाट-माप उपकरण मरम्मत लाइसेंस के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 प्रदेश के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top