• Home
  • State News
  • सूरजपुर में जश्न: सौम्य गुप्ता को NEET में 345वीं रैंक मिली, दूसरे प्रयास में मिली सफलता, पैतृक गांव
Image

सूरजपुर में जश्न: सौम्य गुप्ता को NEET में 345वीं रैंक मिली, दूसरे प्रयास में मिली सफलता, पैतृक गांव

दिनेश प्रजापति

जनपद मऊ- मधुबन के सूरजपुर निवासी सौम्य गुप्ता ने NEET परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 345वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में प्राप्त की है। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पैतृक क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सौम्य, पेशे से शिक्षक अरविंद कुमार गुप्त की पुत्री हैं। उनके पिता वर्तमान में लखनऊ के जीएचआईसी हुसैनाबाद में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माँ सुचित्रा गुप्ता एक गृहणी हैं। सौम्य ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा 1-5) क्रिस्ट द किंग स्कूल, जगदीशपुर से पूरी की। इसके बाद, उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल, लखनऊ से की।

हालांकि सौम्य का परिवार वर्तमान में लखनऊ में रहता है, लेकिन उनके पैतृक गाँव सूरजपुर में इस खबर से हर्ष का माहौल है। गाँव के लोग फोन पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने सौम्य को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में जिला पंचायत सदस्य अशफाक आलम, इंद्र कैलाश यादव, जंग बहादुर मौर्य, दया प्रजापति, डॉ. रेयाजुद्दीन अहमद, डॉ. अशरफ, इम्तियाज रहमानी, पूर्व प्रधान सुरेंद्र कुमार, शशांक सिंह, हाफिज व कारी इस्तियाक अहमद सहित कई अन्य प्रमुख लोग शामिल हैं।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top