• Home
  • Sports
  • सुव्रत का चयन यूपीसीए की अंडर-23 टीम में
Image

सुव्रत का चयन यूपीसीए की अंडर-23 टीम में

प्रयागराज। शहर के क्रिकेटर सुव्रत प्रसाद तिवारी का चयन सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की टीम में किया गया है। यूपी की टीम 30 जनवरी से 2 फरवरी तक उत्तराखंड के विरुद्ध रामनगर में मुकाबला खेलेगी।

टैगोर टाउन निवासी जीपी तिवारी के पुत्र सुव्रत ने क्रिकेट की बारीकियां मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में एनआईएस कोच अमित पाल और कौशिक पाल से सीखी हैं। ऑफ स्पिन गेंदबाज और मध्यक्रम के बल्लेबाज सुव्रत तिवारी वर्ष 2024 में यूपी टी-20 लीग में काशी रुद्रा टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सुव्रत के चयन पर धीरज मिश्र, ध्रुव प्रताप सिंह, अनुज सिंह परिहार, सचिन प्रकाश सिंह ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Releated Posts

इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को मिली जीत

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने किड्स प्रयागराज क्लब को 13 रन से हराकर पांचवीं केएस…

वैभव सूर्यवंशी का ‘सूर्या’ अवतार: 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक ढहाया चेन्नई का किला!”

लखनऊ वार्ता – न्यूज IPL के 19वें सीजन में एमएस धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने…

चौधरी नौनिहाल और जैदी इंडोर क्लब को मिली जीत

विजय कुमार यादव प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब और जैदी इंडोर क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 17वीं न्याज…

कक्षा 1 से ‘खेल शिक्षा’ हो अनिवार्य: अमर पाल मौर्य की बड़ी मांग

विजय कुमार यादव प्रयागराज। राज्य सभा सांसद अमर पाल मौर्य ने सभापति के समक्ष कक्षा एक से खेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top