• Home
  • Breaking News
  • सीतापुर हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला:शादी में जा रहा था परिवार,
Image

सीतापुर हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला:शादी में जा रहा था परिवार,

लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर गुरुवार रात एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार परिवार किसी शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ से सीतापुर जा रहा था। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार खदरा निवासी डॉ. चंद्रप्रकाश अपने परिवार के साथ रेनो क्विड कार से सीतापुर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी अचानक गर्म होने लगी। डॉ. चंद्रप्रकाश ने कार को हाईवे किनारे रोककर बोनट खोलकर जांच करने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई।

कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।

इस हादसे में डॉ. चंद्रप्रकाश और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की वजह सामने आ रही है।

Releated Posts

अग्रवाल सभा, लखनऊ के त्रिवार्षिक निर्वाचन हेतु नामांकन

NIT-News लखनऊ। अग्रवाल सभा, लखनऊ के आगामी त्रिवार्षिक निर्वाचन के लिए विभिन्न पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किए…

दो दिवसों में 2400 किलोग्राम चौसा और आम्रपाली आम यूपी से हुआ यूके रवाना

गोविन्द प्रजापति लखनऊ: भारत-यूके बमजं के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण…

कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा

Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…

कक्षा 8 पाठ से 12 वी पास तक के युवक युवतियो के लिए वर्धमान कंपनी में रोजगार पाने का अवसर|

LV-Nnewsक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top