• Home
  • State News
  • सीएम योगी ने RSS चीफ मोहन भागवत से की मुलाकात,
Image

सीएम योगी ने RSS चीफ मोहन भागवत से की मुलाकात,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित शोधार्थी संवाद में कहा कि वैश्वीकरण का मतलब बाजारीकरण से है, जो खतरनाक है। हम वसुधैव कुटुंबकम की बात करते हैं। जब तक सब सुखी नहीं होंगे, एक व्यक्ति सुखी नहीं हो सकता है। जीवन उपभोगवादी नहीं होना चाहिए।

कहा कि पश्चिमी देशों ने जड़वाद फैलाया। उनकी सोच है कि बलशाली बनकर खुद जियो और बाकी को छोड़ दो। जो बाधक बने, उन्हें मिटा दो। यही काम आज अमेरिका, चीन कर रहे हैं। कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सभी क्षेत्रों में शक्तिशाली होना पड़ेगा। दुनिया तभी मानती है जब सत्य के पीछे शक्ति हो। दूसरे सत्र में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रमुख जन संवाद में विचार व्यक्त किया। उधर, देर शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराला नगर स्थित सरस्वती कुंज पहुंचकर लगभग आधे घंटे तक भागवत से बातचीत की। सरसंघचालक ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवसाय नहीं हो सकते। यह सबके लिए सुलभ होने चाहिए। पश्चिम के लोगों ने शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया। हमारी शिक्षा व्यवस्था हटाकर अपनी थोपी जिससे उन्हें काम करने के लिए काले अंग्रेज मिल जाएं। जो बिगाड़ा उसको ठीक करना होगा। मैं और मेरा परिवार ही सब कुछ है, यह न सोचकर पूरे देश के लिए सोचना होगा। संघ किसी के विरोध में नहीं है। संघ को लोकप्रियता, प्रभाव और शक्ति नहीं चाहिए। संघ को पढ़कर नहीं समझा जा सकता है। संघ को अंदर आकर समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की दिशा और दशा बदलने में शोध की बड़ी भूमिका है।

Releated Posts

मधुबन के हिमांशु वर्मा BARC में वैज्ञानिक अधिकारी चयनित:टैगोर पब्लिक स्कूल ने किया सम्मानित, साझा किए अनुभव

दिनेश प्रजापति मधुबन नगर पंचायत के वार्ड-13 निवासी हिमांशु वर्मा का चयन मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र…

समाधान दिवस में 76 शिकायतें पहुंचीं:मधुबन में छह का मौके पर निस्तारण,

दिनेश प्रजापति मधुबन तहसील सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रवींद्र कुमार और एसडीएम दीपक सिंह की…

संपूर्ण समाधान दिवस में 149 शिकायतें मिली:डीएम आनंद वर्द्धन ने 7 का मौके पर किया निस्तारण

जनपद मऊ की घोसी तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद…

सिटी ने लगाया झाड़ू मथुरा.वृंदावन में भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण को निकले

गोविन्द प्रजापति मथुरा। मसानी स्थित राधा ऑर्किड में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top