• Home
  • Entertainment
  • सिंगल स्क्रीन थिएटर्स को सिर्फ बॉर्डर 2 के शोज दिखाने की मांग की; फिल्म 3 घंटे 19 मिनट लंबी
Image

सिंगल स्क्रीन थिएटर्स को सिर्फ बॉर्डर 2 के शोज दिखाने की मांग की; फिल्म 3 घंटे 19 मिनट लंबी

फिल्म बॉर्डर 2 का रनटाइम आदित्य धर की धुरंधर से कम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉर्डर 2 का कुल रनटाइम 3 घंटे 19 मिनट बताया जा रहा है। अगर यह आंकड़ा सही है, तो यह धुरंधर से कुछ मिनट छोटी होगी। इसका रनटाइम करीब 3 घंटे 34 मिनट था। हालांकि, इस पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रिलीज के 2 हफ्तों तक सिर्फ बॉर्डर 2 को शोज
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने सिंगल-स्क्रीन थिएटर्स से रिलीज के दो हफ्तों तक सिर्फ बॉर्डर 2 को शोज देने की अपील की है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, इसका मकसद सिर्फ रिपब्लिक डे वीकेंड का पूरा फायदा उठाना और ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक फिल्म को पहुंचाना है।

  • 4 स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स: 14 शोज
  • 5 स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स: 16 शोज
  • 6 स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स: 18 शोज
  • 7 या उससे ज्यादा स्क्रीन: करीब 20 शोज होंगे

दो शोज के बीच 4 घंटे का गैप
मल्टीप्लेक्स चेन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की लंबाई को देखते हुए दो शोज के बीच करीब चार घंटे का गैप होगा। अगर दिन में चार शोज रखे जाते हैं, तो यहां तक कि तीन स्क्रीन वाले थिएटर भी अपनी सारी स्क्रीन सिर्फ बॉर्डर 2 को दे सकते हैं।

  • कारगिल (2003)- 4 घंटे 15 मिनट (255 मिनट)
  • मेरा नाम जोकर (1970)- 4 घंटे 8 मिनट (248 मिनट)
  • संगम (1964)- 3 घंटे 58 मिनट (238 मिनट)
  • लगान (2001)- 3 घंटे 44 मिनट (224 मिनट)

12 करोड़ में बनी फिल्म बॉर्डर ने कमाए 66.70 करोड़
बॉर्डर 2 साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म बॉर्डर की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित है। इसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ और तबू लीड रोल में थे। जे.पी.दत्ता ने इसे लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। 12 करोड़ के बजट में बनाई गई फिल्म ने 66.70 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया था।

वहीं, बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को टी-सीरीज और जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही हैं। ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Releated Posts

पटना और अहमदाबाद के बाद लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन

LV-News लखनऊ,,इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण आमिर…

फिल्मों के साथ-साथ अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर, मिर्जापुर फिल्म से होगी शुरुआत

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपने समर्पित म्यूज़िक लेबल ‘एक्सेल म्यूज़िक’ की लॉन्चिंग की घोषणा की, जो प्रोडक्शन हाउस…

महारानी सीजन 4 के लिए तैयारी शुरू, रानी भारती बनकर कब लौटेंगी हुमा कुरैशी?

LV-Newsबॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की लोकप्रिय सीरीज महारानी के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। सोनी लिव…

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

Rita Kumari मुम्बई, _इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top