• Home
  • State News
  • सही विचार ही सही जीवन का निर्माण करते हैं — बीके शिवानी
Image

सही विचार ही सही जीवन का निर्माण करते हैं — बीके शिवानी

गोविन्द प्रजापति /लखनऊ के टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में गुरुवार को प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और ब्रह्माकुमारीज़ की प्रेरक मार्गदर्शक बीके शिवानी दीदी का विशेष प्रेरणादायी सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अतिथियों और आध्यात्मिक साधकों ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और संतुलित व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजन की सराहना की। अपने संबोधन में बीके शिवानी दीदी ने कहा कि “सही विचार ही सही जीवन का निर्माण करते हैं।” उन्होंने बताया कि यदि व्यक्ति अपने विचारों को सकारात्मक और संतुलित बनाए रखे तो जीवन में शांति, संतुलन और सफलता स्वतः प्राप्त होती है। उन्होंने आत्मचिंतन, भावनात्मक संतुलन तथा करुणा, धैर्य और जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

उन्होंने वर्तमान समय में बढ़ते मोबाइल और डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज के बच्चों का बचपन स्क्रीन के साथ बीत रहा है, जिससे वे लिखने की अपेक्षा टाइपिंग में अधिक सहज हो रहे हैं। डिजिटल माध्यमों पर अत्यधिक समय बिताने से बच्चों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और कई बार इसके कारण अवसाद जैसी स्थितियां भी सामने आती हैं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों को संतुलित जीवनशैली, सकारात्मक विचारों और आध्यात्मिक मूल्यों की ओर प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लखनऊ के अनेक गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही। टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की अध्यक्ष श्रीमती विधि अग्रवाल ने चेयरमैन आर.के. अग्रवाल तथा प्रबंध निदेशक डॉ. ऋषि अग्रवाल के साथ मिलकर बीके शिवानी दीदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिवानी दीदी के प्रेरणादायी विचारों ने उपस्थित सभी लोगों को सकारात्मकता और आध्यात्मिक जागरूकता के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top