• Home
  • State News
  • सर्वोच्च न्यायालय का हर निर्णय देश के लिए सम्मान व खुशी की बात : केशव प्रसाद मौर्य
Image

सर्वोच्च न्यायालय का हर निर्णय देश के लिए सम्मान व खुशी की बात : केशव प्रसाद मौर्य



अयोध्या। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरूवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे जहां पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अयोध्या पहुंचते ही उपमुख्यमंत्री ने रामलला, हनुमान जी, अयोध्या धाम और पावन सरयू को नमन करते हुए प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने यूजीसी नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का हर निर्णय देश के लिए सम्मान और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के कारण ही राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका, जो पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। शंकराचार्य से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि शंकराचार्य के चरणों में प्रणाम करना हर राम भक्त और राष्ट्रभक्त का कर्तव्य है। उन्होंने इसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा विषय बताया। भदरसा रेप कांड में आरोपी मोईद खान के बरी होने पर उपमुख्यमंत्री ने इसे न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया। साथ ही मोईद खान की संपत्तियों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई करार दिया। अयोध्या जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने की घटना पर डिप्टी सीएम ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए उन्होंने इन्हें ऐतिहासिक बताया और कहा कि प्रदेश के 15 लाख से अधिक शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री अयोध्या में विभागीय बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा तथा पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top